Home » हरियाणा » यमुनानगर: कांग्रेस ने वीर शहीदों का इतिहास स मना नही आने दिया: प्रवीण अत्रे

यमुनानगर: कांग्रेस ने वीर शहीदों का इतिहास स मना नही आने दिया: प्रवीण अत्रे

👤 Veer Arjun | Updated on:22 Jan 2022 9:59 AM GMT

यमुनानगर: कांग्रेस ने वीर शहीदों का इतिहास स मना नही आने दिया: प्रवीण अत्रे

Share Post

यमुनानगर । नेता सुभाष चन्द्र बोस की 125 वीं जयंती मनाने की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को विधायक घनश्यामदास अरोडा़ ने कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण अत्रे ,विधायक घनश्यामदास अरोडा़, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा,मेयर मदन चौहान साथ रहें।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण अत्रे ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में लाखों लोगों ने शहीदों होकर भारत देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने कभी भी उन वीर शहीदों का इतिहास सामने नहीं आने दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश में आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है व शहीदों को नमन किया जा रहा है। उसी कड़ी के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा लाखों शहीदों को उनका गौरवशाली मान सम्मान प्रदान किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 23 जनवरी को पूरे हरियाणा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी ।

कांग्रेस सरकार ने कभी भी इन वीर शहीदों का इतिहास सामने नही आने दिया। भाजपा द्वारा इन लाखों शहीद वीरों को नमन करके इनके इतिहास के बारे में बताया जाएगा कि किस प्रकार अंग्रेजों के दमन कहर सहकर भी वो अमर शहीद अंग्रेजों के सामने नहीं झुके व देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। कांग्रेस की सरकारों ने षडयंत्र के तहत इन अमर शहीदों का नाम इतिहास में शामिल नही होने दिया परन्तु अब देश में व हरियाणा राज्य में भाजपा की राष्ट्रवादी सरकारें है। अब उन सभी अमर शहीदों के इतिहास से सभी भारतवासी भी अवगत होगें। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण अत्रे ने बताया कि भाजपा जिला यमुनानगर में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा आजादी के मतवालों शहीदों को नमन किया जाएगा व उनके द्वारा दिए गए बलिदान से नागरिकों को अवगत कराया जाएगा। भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोडा़ ने कहा कि इन कार्यक्रमों में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे।(हि.स.)

Share it
Top