Home » मध्य प्रदेश » कमलनाथ ने मुख्य सचिव को भेंट किया कृतज्ञता प्रस्ताव

कमलनाथ ने मुख्य सचिव को भेंट किया कृतज्ञता प्रस्ताव

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:27 Dec 2018 3:18 PM GMT
Share Post

भोपाल (ब्यूरो मप्र)। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने आज मंत्रि-परिषद की ओर से मुख्य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह को कृतज्ञता प्रस्ताव भेंट किया। प्रस्ताव में श्री सिंह के गौरवपूर्ण कार्यकाल के उल्लेख के साथ-साथ सतत् एवं समावेशी विकास, राजस्व विभाग में सुधार, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और जलवायु सरंक्षण जैसे विषयों में सािढयता के लिये उनकी विशेष रूप से सराहना की गई। मंत्रि-परिषद ने श्री सिंह के दीर्घ और सुखद जीवन की कामना भी की। मंत्रि-परिषद की बैठक के पूर्व श्री सिंह को कृतज्ञता प्रस्ताव भेंट किया गया। इस अवसर पर मंत्रि-परिषद के सदस्यों सहित अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव तथा सचिव स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि श्री बसंत प्रताप सिंह की मुख्य सचिव के रूप में यह मंत्रि-परिषद की अंतिम बैठक थी। श्री सिंह ने 1 नवम्बर 2016 को मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण किया। वे 31 दिसम्बर 2018 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Share it
Top