Home » मध्य प्रदेश » प्रदेश में अराजकता का माहौल, भ्रष्टाचार बढ़ा : चौहान

प्रदेश में अराजकता का माहौल, भ्रष्टाचार बढ़ा : चौहान

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:13 April 2019 2:41 PM GMT
Share Post

भोपाल (ब्यूरो मप्र)। चुनाव में वक्त है बदलाव का नारा देकर सत्ता में आयी कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश में चारों ओर त्राहिमाम मची हुई है। उम्मीद थी कि सरकार जनहित में कुछ काम करेगी, लेकिन जिस तरीके से बीते तीन माह में सरकार ने निर्णय लिए है और प्रदेश में अराजकता का माहौल है, भ्रष्टाचार बढ़ा है। यह कांग्रेस की कार्य संस्कृति को दर्शाता है। झूठे वादों और जनता में भ्रम का वातावरण पैदा करने वाली यह सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को राजधानी के बोर्ड आफिस चौराहा पर धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कही।

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को प्रदेश के जिला केंद्रों में भ्रष्ट प्रदेश सरकार के विरूद्ध धरना प्रदर्शन किया। भोपाल में धरने का नेतृत्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने किया। धरने में प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शर्मा, सांसद श्री आलोक संजर, महापौर श्री आलोक शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री विकास विरानी सहित जिला पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बाबा ने विधानसभा चुनाव के पहले अपनी जनसभाओं में कहा था कि अगर हम सत्ता में आए दस दिनों में सारे किसानों का कर्जामाफ कर देंगे। लेकिन सरकार को बने तीन माह से अधिक समय बीत चुका है। किसानों का कर्जामाफ नही हुआ। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा को अब तक 10 मुख्यमंत्री बदल देना चाहिए थे, लेकिन न मुख्यमंत्री बदले है और न किसानों का कर्जामाफ हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूरे देश में झूठी कर्जमाफी का ढिंढोरा पीट रहे है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सबसे बड़े झूठेले है।

Share it
Top