Home » मध्य प्रदेश » गंगोत्री हाइवे पर हुए हादसे में चारों मृतकों और घायलों की हुई शिनाख्त

गंगोत्री हाइवे पर हुए हादसे में चारों मृतकों और घायलों की हुई शिनाख्त

👤 Veer Arjun | Updated on:11 July 2023 1:22 PM GMT

गंगोत्री हाइवे पर हुए हादसे में चारों मृतकों और घायलों की हुई शिनाख्त

Share Post


उत्तरकाशी । उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री हाइवे पर सोननगर पर पहाड़ी खिसकने से मारे गए लोगों और घायल होने वालों की शिनाख्त हो गई है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और सात लोग घायल हुए हैं।

इन सभी शवों और घायलों का रेस्क्यू कर लिया गया है। इस हाइवे पर 3 वाहन फंस गए थे। इनमें कुल 30 लोग सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है, जिसे एम्स,ऋषिकेश के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।

घटना सोमवार देर रात्रि की है। गंगनानी और सोननगर के बीच भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मलबा गिरने से गंगोत्री हाइवे पर तीन वाहन फंस गए थे। इनमें एमपी के टवेरा और हरियाणा के टेम्पू ट्रेवलर वाहनों पर भारी मलबा और पत्थर गिरने से मध्य प्रदेश के तीन यात्रियों के साथ हरियाणा के चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई थी और सात अन्य लोग घायल हो गए थे। भूस्खलन और मलबा के कारण गंगोत्री हाइवे बंद हो गया था। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर राहत और बचाओ कार्य कर मंगलवार दोपहर तक सभी मृतकों और घायलों को निकालकर मुख्य मार्ग तक ले आए थे।

इस हादसे में वाहन संख्या एचआर-55एएन-0029 के ड्राइवर 50 वर्षीय रवि बघेल- हरियाणा, 65 वर्षीय श्रीमती पुष्पा चौहान पत्नी मोहन लाल निवासी साकेत-भोपाल- मध्य प्रदेश, 23 वर्षीय अंशुल मंडलोई और 23 वर्षीय योगेंद्र सोलंकी निवासी देवाश- मध्य प्रदेश की मौत हो गयी है जबकि 76 वर्षीय शोभा पत्नी वंशीलाल निवासी इंदौर-मध्य प्रदेश को गंभीर अवस्था के कारण एम्स, ऋषिकेश रेफर किया गया है।

इसके अलावा 13 वर्षीय अमृता पुत्री महेंद्र चौहान निवासी साकेत, भोपाल-मध्य प्रदेश, 14 वर्षीय कुमारी सानिध्य बाथलिया पुत्री दीपेश निवासी इंदौर-मध्य प्रदेश और 09 वर्षीय माही चौहान पुत्र महेंद्र चौहान निवासी साकेत,भोपाल-मध्य प्रदेश हैं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई है। (हि.स.)

Share it
Top