Home » मध्य प्रदेश » एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की पूरी पट्टी में कांग्रेस जड़ से हो गई साफः डॉ. यादव

एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की पूरी पट्टी में कांग्रेस जड़ से हो गई साफः डॉ. यादव

👤 mukesh | Updated on:6 April 2024 9:12 PM GMT

एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की पूरी पट्टी में कांग्रेस जड़ से हो गई साफः डॉ. यादव

Share Post

भोपाल (Bhopal)। हम नारा लगाते थे- छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया (Chhattisgarhiya is the best)...लेकिन छत्तीसगढ़िया को कांग्रेस (Congress) ने खराब कर दिया। भाजपा की सरकार (BJP government) एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Former Chief Minister Dr. Raman Singh) ने छत्तीसगढ़ को बढ़िया बनाया था, लेकिन कांग्रेस ने उसका कबाड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की पूरी पट्टी में कांग्रेस जड़ से साफ हो गयी। कांग्रेसी पता नहीं कौन-कौन सी भाषा बोलते थे। कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ऐसे थे कि वो पूरी पार्टी ही खा गये।

यह बात मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के कवर्धा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस 15 महीने में गिर गई तो वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेता कोयला, गोबर, रेत, ईमान के साथ कांग्रेस को भी खा गए। इस दौरान सभा को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

जहां विष्णु हैं वहां विजय है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ तेज गति से विकास की ओर अग्रसर है। भाजपा के चयन और हमारे नेतृत्व पर हमें गर्व होता है। चुनाव में जब हम चयन को देखते हैं तो हमारा सीना 56 इंच का हो जाता है। हमारे जैसे साधारण कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बनता है तो यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव हैं और जहां विष्णु हैं वहां विजय है, ऐसी विजय जो हिसाब-किताब ब्याज सहित चुकता करती है।

हिंदुस्तान की धरती पर भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री ने विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा कि आज देश सुरक्षित हाथों में है। हम दुश्मन को मारने जाएं या न जाएं. लेकिन हमारे दुश्मन अपने आप मर जाते हैं। अब देश के अंदर के दुश्मन भी बचने वाले नहीं हैं। क्योंकि अमित शाह जैसे देशभक्त हमारे गृहमंत्री हैं। हमारे घर के अंदर आतंकवादियों ने हमला किया, तो हमें भी आतंकवादियों को मारने का हक है। ये हिंदुस्तान की धरती है, इस धरती पर भगवा का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कमल का फूल खिलेगा

डॉ. यादव ने कहा कि पांच सौ साल के संघर्ष के बाद भगवान श्रीराम अयोध्या में मुस्कुराए तो उसका सबसे बड़ा कारण सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया... लेकिन उस फैसले का पालन कराने के लिए 56 इंच के सीने वाले हमारे प्रधानमंत्री मोदी थे। उन्होंने कहा कि गौ माता की रक्षा के कारण गोपाल साधु राम की हत्या की गई, लेकिन हत्या करने वाले ये भूल गये कि जिनके वंश की हत्या हुई है, उनके वंश में उंगली पर सुदर्शन चक्र धारण करने वाले भगवान कृष्ण हैं। मुख्यमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि भगवान गोपाल कृष्ण का स्मरण करके इस चुनाव में आपके माध्यम से सुदर्शन चक्र रूपी वोट डलेगा, तो कमल का फूल खिलेगा।

Share it
Top