Home » मध्य प्रदेश » छत गिरने से तीन की मौत के बाद घायल पिता ने भी तोड़ा दम

छत गिरने से तीन की मौत के बाद घायल पिता ने भी तोड़ा दम

👤 manish kumar | Updated on:25 Jun 2020 12:49 PM GMT

छत गिरने से तीन की मौत के बाद घायल पिता ने भी तोड़ा दम

Share Post

रतलाम। शहर के जवाहर नगर श्रमिक बस्ती में गुरुवार सुबह एक पुराने मकान के धराशायी होने पर मकान में रहने वाले 4 लोगों में से 3 की मौत हो गई थी, बाद में उपचार के लिए इंदौर ले जाते हुए मोहन नामक व्यक्ति की भी मौत हो गई।

यह घटना सुबह लगभग पांच बजे की है। जैसे ही मकान की छत गिरने की आवाज आई आसपास के लोग घटना स्थल की ओर भागे और बचाव कार्य शुरू कर दिया। फायर बिग्रेड और पुलिस को भी खबर कर दी गई, लेकिन मोहन की पत्नी 40 वर्षीय शर्मिला, 10 वर्षीय लड़का राजवीर (कान्हा) तथा 6 वर्षीय लड़की ईशिका को नहीं बचाया जा सका। मलबे में दबने के कारण तीनों की मौत हो गई तथा गंभीर हालत में मोहन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से इंदौर ले जाते हुए रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही एसडीएम लक्ष्मी गामड़, तहसीलदार सहित सरकारी अमला भी पहुंच गया था।

इस दर्दनाक घटना से शोक की लहर फैल गई है। मोहन झाबुआ का रहने वाला है जो किराये का मकान लेकर यहां ड्रायवरी कर रहा था। गांव से मृतक के परिजनों के पहुंचने के पश्चात चारों का अंतिम संस्कार किया गया। (हि.स.)

Share it
Top