Home » देश » मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी का फैसला मानूंगी : प्रियंका

मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी का फैसला मानूंगी : प्रियंका

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:23 April 2019 2:58 PM GMT
Share Post

रायबरेली/अमे"ाr (उप्र), (भाषा)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को दोहराया कि वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर वह पार्टी के फैसले को मानेंगी।

प्रियंका से जब सवाल किया गया कि क्या वह वाराणसी में मोदी के खिलाफ चुनाव लडेंगी, तो उन्होंने कहा, मैंने लगातार कहा है कि मैं वही करूंगी, जो पार्टी मुझसे करने के लिए कहेगी। प्रियंका सोमवार से अमे"ाr और रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता दुखी है और उत्पीड़ित महसूस कर रही है। जनता परिवर्तन चाहती है।अपने प्रवास के दूसरे दिन वह गौरीगंज में पार्टी नेताओं के साथ बै"क करेंगी।जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया प्रियंका गांधी गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बै"क करेंगी। उनका शाम छह बजे वापस दिल्ली जाने का कार्यक्रम है।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका ने सोमवार को फुरसतगंज चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ सभा में कहा कि केन्द्राrय मंत्री स्मृति ईरानी जनता से झू" कह रही हैं कि राहुल अमे"ाr नहीं आते हैं। यहां के लोगों को सारी सचाई पता है। जनता यह भी जानती है कि किसके दिल में अमे"ाr है और किसके दिल में नहीं। चुनाव में बहुत से बाहरी लोग आ गये हैं। उन्होंने कहा स्मृति ईरानी ने लोगों को जूते बांटे, यह कहने के लिये अमे"ाr के लोगों के पास जूते भी नहीं हैं पहनने के लिये। वह सोच रही हैं कि ऐसा करके वह राहुल जी का अपमान कर रही हैं। वह अमे"ाr का अपमान कर रही हैं। अमे"ाr और रायबरेली की जनता ने कभी किसी से भीख नहीं मांगी। प्रियंका ने कहा आप इनको सिखाइये कि अमे"ाr और रायबरेली के लोग अपना सम्मान करते हैं, किसी के सामने भीख नहीं मांगते। भीख मांगना है तो वो लोग खुद आपसे वोटों की भीख मांगें।

Share it
Top