menu-search
Fri Apr 26 2024 10:44:24 GMT+0530 (India Standard Time)
Visitors: 2602
झारखंडः भाजपा उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी
Share Post
नई दिल्ली, 16 नवम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। इसमें भी पार्टी के वरिष्ठ नेता सरयू राय का नाम शामिल नही है।
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई। पार्टी ने जुगसलाई ( सु.) से मोचीराम बउरी, जगनाथपुर (सु.) से सुधीर सुंडी और तमाड़ (सु.) से रीता देवी मुंडा को उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पूर्व पार्टी ने पहली सूची में 52, दूसरी सूची में एक, तीसरी सूची में 15 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए भाजपा अब तक कुल 71 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतार चुकी है। (एजेंसी हिस.)
© 2017 - 2018 Copyright Veer Arjun. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire