Home » देश » अमरनाथ यात्रियें के 100 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रियें के 100 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:8 July 2018 5:05 PM GMT

अमरनाथ यात्रियें के 100 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

Share Post

वीर अर्जुन संवाददाता

देहरादून। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने उत्तरांचल कालेज के निकट माया फॉर्म हाउस, माजरा, जी.एम.एस. रोड से अमरनाथ यात्रियें के 100 श्रद्धालुओं का जत्था, बैंड बाजे के साथ रवाना किया। दो बसों में रवाना, इस जत्थे को शिव शक्ति सेवा मंडल की देख रेख में रखा जाएगा। बस में जिओ टैगिंग की व्यवस्था की गई है। जिससे इस बस रुट की जानकारी ली जा सकती है। यात्रा पहलगाम शुरू होगा। शिव शक्ति सेवा मंडल क्लैमेन्टटाउन देहरादून द्वारा विगत 24 वर्षो से यह आयोजन किया जा रहा है इस वर्ष समिति द्वारा रजत जयन्ती वर्ष मनाया जा रहा है। इस यात्रा में सबके कम उम्र के 22 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष के महिला व पुरूष श्रद्धालु है। यात्रा में शमिल श्रद्धालु समिति अध्यक्ष राजेश भट्ट यात्रा संरक्षक नवीन जोशी कोषाध्यक्ष अनिल कुमार भी शमिल है।

Share it
Top