Home » देश » अरुणाचल प्रदेश में लोस की दो एवं विस की 60 सीटों के लिए मतदान जारी

अरुणाचल प्रदेश में लोस की दो एवं विस की 60 सीटों के लिए मतदान जारी

👤 Veer Arjun | Updated on:19 April 2024 8:06 AM GMT

अरुणाचल प्रदेश में लोस की दो एवं विस की 60 सीटों के लिए मतदान जारी

Share Post

इटानगर। अरुणाचल प्रदेश में एक साथ हो रहे लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। दो लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 18,26 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। वहीं विधानसभा के लिए दिन के 11 बजे तक 19.75 मतदान दर्ज हुआ है।

राज्य में लोकसभा की दो और विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री पेमा खांडू, केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू, तापीर गाव समेत अन्य नेताओं की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। राज्य में कुल 892694 मतदाता हैं, जिसमें 338433 पुरूष और 454256 महिला मतदाता हैं। राज्य में कुल 2226 मतदान केंद्र है, सभी केंद्रों में सुचारु रूप से मतदान हो रहा है।

Share it
Top