Home » देश » महाराष्ट्र सरकार का किसानों को तोहफा, 1.5 लाख तक कर्ज माफ, 90 ज्ञ् किसानों को फायदा

महाराष्ट्र सरकार का किसानों को तोहफा, 1.5 लाख तक कर्ज माफ, 90 ज्ञ् किसानों को फायदा

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:24 Jun 2017 5:32 PM GMT

महाराष्ट्र सरकार का किसानों को तोहफा, 1.5 लाख तक कर्ज माफ, 90 ज्ञ् किसानों को फायदा

Share Post

मुंबई, (एजेंसी)। महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को ऐतिहासिक तोहफा दिया है। फडणवीस सरकार ने सूबे के किसानों के डेढ़ लाख रुपये तक के लोन को माफ कर दिया है। इससे 90 फीसदी किसानों को फायदा मिलेगा। किसानों के लोन माफ करने की इस योजना को छत्रपति शिवाजी महाराज कृषि सम्मान नाम दिया गया है। हालांकि इसके तहत सरकारी कर्मचारियों को लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही नियमित रूप से कर्ज भरने वाले किसानों को 25 फीसदी रिटर्न दिया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने लोन लेकर किसानों को ये कर्ज माफी का तोहफा दिया है।

फडणवीस सरकार के इस फैसले से सरकारी कोष पर 34 हजार करोड़ रुपये का बोझ आएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इसका सारा बोझ सरकार पर आएगा। इसके लिए सरकार अपने खर्चे में कटौती करेगी। साथ ही इसके लिए सभी विधायक और मंत्री अपनी एक महीने की सैलरी देंगे। पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र में किसानों का आंदोलन चर्चा में था। शनिवार को सीएम फड़नवीस ने किसानों की कर्ज माफी का ऐलान किया। फड़नवीस ने कहा कि इससे 90 फीसदी किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा। ये कर्ज माफी छत्रपति शिवाजी महाराज कृषि सम्मान योजना के तहत होगी।

Share it
Top