Home » देश » रण छोड़कर भाग गए राहुल गांधी : अमित शाह

रण छोड़कर भाग गए राहुल गांधी : अमित शाह

👤 manish kumar | Updated on:10 Oct 2019 2:18 PM GMT

रण छोड़कर भाग गए राहुल गांधी : अमित शाह

Share Post

मुंबई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज प्रचार रण छोड़कर भाग गए हैं। उनका यह रवैया राजनीति में ठीक नहीं है। वहीं जवानों की शहादत पर उन्होंने कहा कि अगर हमारा एक सैनिक शहीद होगा तब हम दुश्मन देश के 10 मारेंगे। दुश्मन देश को करारा जवाब दिया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह वक्तव्य गुरुवार को कोल्हापुर हवाईअड्डे पर भाजपा गठबंधन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए दिया।

अमित शाह ने कहा कि लोकशाही में विपक्ष का योगदान सर्वाधिक रहता है। राहुल गांधी जिस तरह रण छोड़कर भाग रहे हैं वह लोकशाही के लिए ठीक नहीं है। कभी भाजपा के भी दो सांसद हुआ करते थे लेकिन भाजपा कभी भी प्रचार से नहीं भागी। प्रचार में सिर्फ दो सांसदों वाली भाजपा सत्ता के विरुद्ध संघर्ष करती रहती थीं और चुनाव प्रचार में सत्ता की कड़ाई से मुकाबला करती थी। अमित शाह ने कहा कि त्रिपुरा में हमने 250 सामान्य नागरिकों को सदस्य बनाया और हजार-हजार लोगों की सभा को संबोधित किया। नतीजा सबके सामने हैं कि आज त्रिपुरा में हमारी सरकार है।

अमित शाह ने कहा कि सीमा सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। सीमा पर अगर दुश्मन हमारे एक सैनिक को मारेगा तो हम दुश्मन के 10 सैनिकों को मारने के लिए तैयार हैं। हमारी सेना सीमा पर पूरी तरह सक्रिय, सजग और तैयार हैं। कोल्हापुर में हवाई अड्डे पर ही अमित शाह ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। उस समय उन्होंने पदाधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के बाद भाजपा प्रचार को लेकर संतोष व्यक्त किया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरीके से लोगों का समर्थन मिल रहा है, उससे राज्य में 220 सीटों से अधिक पर विजय हासिल होगी। शाह ने गुरुवार को महाराष्ट्र में सांगली, उस्मानाबाद, सोलापुर व लातुर जिलों में चार जनसभाओं को संबोधित किया। हिस

Share it
Top