Home » देश » गुरुनानक प्रकाशोत्सव पर अमरिंदर का ऐलान, 550 कैदी होंगे रिहा

गुरुनानक प्रकाशोत्सव पर अमरिंदर का ऐलान, 550 कैदी होंगे रिहा

👤 Veer Arjun | Updated on:12 Nov 2019 9:05 AM GMT

गुरुनानक प्रकाशोत्सव पर अमरिंदर का ऐलान, 550 कैदी होंगे रिहा

Share Post

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर ऐलान किया है कि राज्य सरकार द्वारा बहुत जल्द 550 कैदियों को रिहा किया जाएगा। राज्य की सभी जेलों से ऐसे कैदियों की सूची मंगवा ली गई है जो अपनी सजा पूरी कर चुके हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को सुलतानपुर लोधी में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के 11 विश्वविद्यालयों में गुरुनानक देव के नाम पर चेयर स्थापित करने का फैसला पहले ही कर चुकी है। गुरुनानक देव के प्रति सच्ची श्रद्धा रखते हुए सरकार ने ऐसे 550 कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है, जो अपनी सजाएं पूरी कर चुके हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि 408 कैदियों की फाइल तैयार कर ली गई है। उन सभी को रिहा करने की प्रक्रिया आज से ही शुरू हो रही है। अन्य कैदियों के दस्तावेज पूरे होते ही उन्हें भी रिहा कर दिया जाएगा।

सुलतानपुर लोधी में आयोजित कार्यक्रमों के शांतिपूर्वक संपन्न होने पर अमरिंदर सिंह ने पंजाब पुलिस के तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सुलतानपुर लोधी में सेवाएं देने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को गुरुनानक सेवा मैडल के साथ सम्मानित किया जाएगा। इस सेवा मैडल को भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रखने के लिए जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का करतारपुर राह खोलने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों देशों में संबंध बेहतर हों तो और भी कई रास्ते खुल सकते हैं।

Share it
Top