Home » देश » गांधी के नाम का चोला ओढ़कर सत्ता कब्जाये रहे कांग्रेसी : आरके सिन्हा

गांधी के नाम का चोला ओढ़कर सत्ता कब्जाये रहे कांग्रेसी : आरके सिन्हा

👤 manish kumar | Updated on:7 Dec 2019 1:57 PM GMT

गांधी के नाम का चोला ओढ़कर सत्ता कब्जाये रहे कांग्रेसी : आरके सिन्हा

Share Post

मुजफ्फरपुर । 'बापू का रामराज्य, मोदी का सुराज' के नारे के साथ भाजपा के राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा की गांधी संकल्प यात्रा शनिवार को मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखण्ड के मतलुपुर स्थित खगेश्वरनाथ धाम पहुंची। यहां सांसद सिन्हा का भव्य स्वागत किया गया। सिन्हा ने कांग्रेस की सरकारों पर गांधी का चोला ओढ़ कर सत्ता पर कब्जा जमाये रखने का आरोप लगाया।इस मौके पर जिले के मतलुपुर में आयोजित सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता सिन्हा ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों और विचारों को तत्कालीन कांग्रेस की सरकारों ने देश के विकास में इस्तेमाल किया होता तो आज देश दुनिया के विकसित देशों की श्रेणी में होता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने गांधी के नाम का चोला ओढ़कर सत्ता पर वर्षों तक कब्जा जमाया, बावजूद इसके गांधीजी की उपेक्षा की और उनके सपनों और सिद्धांतों को भुला दिया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने अगर गांधीजी के सिद्धांतों को देश की प्रगति और विकास का आधार बनाया होता तो देश आज बेरोजगारी, अशिक्षा, महामारी, पर्यावरण की समस्या, प्रदूषण से जूझ नहींं रहा होता। सांसद सिन्हा ने कहा कि देश की राजनीति में बदलाव हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब सत्ता की बागडोर संभाली तो उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों और सिद्धांतों को अपनी योजनाओं में शामिल किया और धीरे-धीरे गांधी के विचारों को धरातल पर उतार कर देश के विकास का आधार बनाया। मोदी सरकार के विकास कार्यों को जन -जन तक पहुंचाने के लिए मैंने गांधी संकल्प यात्रा शुरू की है।इससे पूर्व खगेश्वरनाथ धाम पहुंचने पर सांसद आरके सिन्हा ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। पद यात्रा में सिन्हा के साथ मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष राम सूरत राय, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, भाजपा के बन्दरा मण्डल अध्यक्ष वैद्यनाथ पाठक, भाजपा नेता और जिला मुखिया संघ के उपाध्यक्ष फेंकू राम, भाजपा के बन्दरा मण्डल महामंत्री अशोक कुमार सिंह, संजय कुमार, जिला कार्यसमिति सदस्य रमन कुमार त्रिवेदी, गायघाट के पूर्व विस्तारक मदन मोहन झा के नेतृत्व में गांधी संकल्प यात्रा के दौरान मतलुपुर के खगेश्वरनाथ धाम पहुंचे सांसद आर के सिन्हा का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। गांधी संकल्प यात्रा के यहां पहुंचने पर भाजपा के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी और आरके सिन्हा जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से पूरा आसमान गूंज उठा। सभा में राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. गोपाल त्रिवेदी भी शामिल थे। गांधी संकल्प यात्रा में भाजपा के मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष राम सूरत राय, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, जिला प्रवक्ता पंकज सिंह, भाजपा के बन्दरा मण्डल अध्यक्ष वैद्यनाथ पाठक, भाजपा नेता और जिला मुखिया संघ के उपाध्यक्ष फेंकू राम, भाजपा के बन्दरा मण्डल महामंत्री अशोक कुमार सिंह, संजय कुमार, जिला कार्यसमिति सदस्य रमन कुमार त्रिवेदी, गायघाट के पूर्व विस्तारक मदन मोहन झा, भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित श्रीवास्तव सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। हिस

Share it
Top