Home » देश » कांग्रेस आज रामलीला मैदान में करेगी भारत बचाओ रैली, लाखों कार्यकर्ता लेंगे भाग

कांग्रेस आज रामलीला मैदान में करेगी भारत बचाओ रैली, लाखों कार्यकर्ता लेंगे भाग

👤 Veer Arjun | Updated on:14 Dec 2019 4:29 AM GMT

कांग्रेस आज रामलीला मैदान में करेगी भारत बचाओ रैली, लाखों कार्यकर्ता लेंगे भाग

Share Post

नई दिल्‍ली । कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी आज शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ' रैली आयोजित करेगी। इस रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार की "विभाजनकारी" नीतियों को उजागर करना है। पार्टी के शीर्ष नेता रैली को संबोधित कर मोदी सरकार की विफलताओं और देश के नागरिकों को बांटने के कथित प्रयासों को उजागर करेंगे।

अहमद पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, के सी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और अविनाश पांडे सहित कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं ने रामलीला मैदान का दौरा किया और शनिवार की 'भारत बचाओ' रैली की तैयारियों की समीक्षा की।

इसी बीच असम कांग्रेस ने शुक्रवार को जंतर मंतर पर नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। असम कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों ने दावा किया गया कि इस अधिनियम से असमिया भाषी लोग अपनी पहचान और संस्कृति खो देंगे।

इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को कहा कि मोदी सरकार की "जन-विरोधी और दोषपूर्ण" नीतियों के खिलाफ 14 दिसंबर को यहां होने वाली 'भारत बचाओ रैली' में पार्टी के लाखों कार्यकर्ता शामिल होंगे। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारियों का जायजा लिया था। पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी रैली को संबोधित करेंगी।

चोपड़ा ने दावा किया था कि प्रदर्शन में दिल्ली से 50 हजार से अधिक लोग भाग लेंगे। दिल्ली कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा था कि रैली में पार्टी के लाखों कार्यकर्ता और देश के अन्य हिस्सों के लोग शामिल होंगे।

Share it
Top