Home » देश » भोपाल, इंदौर, जबलपुर में भूमाफिया के अवैध निर्माणों पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

भोपाल, इंदौर, जबलपुर में भूमाफिया के अवैध निर्माणों पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

👤 manish kumar | Updated on:15 Dec 2019 11:22 AM GMT

भोपाल, इंदौर, जबलपुर में भूमाफिया के अवैध निर्माणों पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

Share Post

भोपाल । मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भू-माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुए जिला प्रशासन को खुली छूट देने के बाद राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में रविवार को स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कई जगह अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ढहाया गया। भोपाल में कोलार रोड पर साक्षी ढाबे से केरवा डैम के बीच सड़क पर अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को धराशायी किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशानिक और नगर निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध निर्माणों को तोडऩे की फिलहाल कार्रवाई जारी है।

भोपाल नगर निगम आयुक्त वी. विजय दत्ता ने बताया कि केरवा डैम रोड पर रसूखदारों और भू-माफिया ने गलत तरीके से बनाए गए रेस्टोंरेट, हुक्का बार और पब आदि बना लिये थे। जिला प्रशासन और पुलिस की मदद से नगर निगम द्वारा इन अवैध निर्माणों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई लगातार चलेगी। भोपाल के अलावा इंदौर और जबलपुर में भी रविवार को सुबह से अवैध निर्माणों को तोडऩे की कार्रवाई चल रही है। इंदौर में विजय नगर में दक्ष होटल की पार्किंग पर किये गये अवैध कब्जे को नगर निगम की टीम ने हटाया। पार्किंग में ऑफिस का जनरेटर और काफी मात्रा में सामान रखा हुआ था। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम ने जेसीबी मशीन के माध्यम से अतिक्रमण को हटाया। इसके बाद नगर निगम की टीम यूनिवर्सल अस्पताल पहुंची, जहां पार्किंग की जगह पर बनाए गए अवैध निर्माण को तोड़ा। इंदौर में भी कार्रवाई जारी है।

इसके साथ ही जबलपुर में भी स्थानीय प्रशासन और नगर निगम की टीम ने अमखेरा में क्षेत्र में धनप्रभा परिसर में भी अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। बताया जा रहा है कि यह पूरी कॉलोनी अवैध है। अभी निगम ने केवल कॉलोनाइजर के दफ्तर को तोड़ा है और कॉलोनी को खाले करने को कहा है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि कॉलोनाइजर को चेतावनी दी गई है कि वह शाम तक पूरी कालोनी खाली कराए। सोमवार को पूरी कालोनी में बने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। हिस

Share it
Top