Home » देश » राष्ट्रपति ने की पुलिस पदकों की घोषणा, 54 लोगों को दिया जाएगा जीवन रक्षा पदक

राष्ट्रपति ने की पुलिस पदकों की घोषणा, 54 लोगों को दिया जाएगा जीवन रक्षा पदक

👤 manish kumar | Updated on:25 Jan 2020 9:22 AM GMT

राष्ट्रपति ने की पुलिस पदकों की घोषणा, 54 लोगों को दिया जाएगा जीवन रक्षा पदक

Share Post

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व देश के राष्ट्रपति ने पुलिस, होम गार्ड्स और सिविल डिफेन्स में उल्लेखनीय योगदान देने पर पुलिस पदकों के लिए चयनित नामों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही लोगों की जीवन रक्षा में प्रशंसनीय योगदान देने वाले 54 नागरिकों के नामों की भी घोषणा कर दी गई है। गृह मंत्रालय की अनुशंसा पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज यह सूची जारी की।

इस बार विशेष रूप से दिए जा रहे जीवन रक्षा पदक तीनों कैटेगरी में हैं। सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक के लिए 7, उत्तम जीवन रक्षा पदक के लिए 8 और जीवन रक्षा पदक के लिए 39 नामों का चयन किया गया है। मानवीय आधार पर किसी की जीवन रक्षा के लिए अप्रतिम प्रयास के लिए दिए जाने वाले इन पदकों की घोषणा गणतंत्र दिवस पर की गई है, परन्तु कल ही यह सम्मान प्रदान नहीं किए जा सकेंगे। संबंधित मंत्रालय या राज्य सरकार द्वारा आयोजित समारोहों में प्रशस्ति पत्र व सम्मान प्रदान किया जाएगा। सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक के लिए चयनित 7 जीवन रक्षकों में से 5 को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जा रहा है।

पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए घोषित सूची में राष्ट्रपति शौर्य पदक, वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदकों की घोषणा की गई है। इस बार 4 पुलिसकर्मियों को शौर्य के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किए जा रहे हैं। इसके साथ रही वीरता के लिए 286, उत्कृष्ट सेवा के लिए 93 और विशिष्ट योगदान के लिए 657 पुलिसकर्मियों को यह पदक प्रदान किए जाएंगे। यह पदक आईबी, सीबीआई, एनआईए, राज्यों की पुलिस, बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसपीजी, एसएसबी, आरपीएफ, एनडीआरएफ और सीआईएसएफ के जवानों को वर्ष 2019 में उनके विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किए जाएंगे।

इसी प्रकार अग्निशमन विभाग के 104 कर्मचारियों को सेवा के दौरान उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया है। होम गार्ड्स और सिविल डिफेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी 49 कर्मचारियों-नागरिकों का चयन किया गया है।

Share it
Top