Home » देश » महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष बने रहेंगे चंद्रकांत पाटिल, लोढ़ा को मुंबई महानगर की कमान

महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष बने रहेंगे चंद्रकांत पाटिल, लोढ़ा को मुंबई महानगर की कमान

👤 manish kumar | Updated on:13 Feb 2020 7:48 AM GMT

महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष बने रहेंगे चंद्रकांत पाटिल, लोढ़ा को मुंबई महानगर की कमान

Share Post

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र प्रदेश नेतृत्व में बिना कोई फेरबदल किए चंद्रकांत दादा पाटिल पर ही भरोसा जताया है। पाटिल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वहीं पार्टी ने मंगल प्रभात लोढ़ा पर भी भरोसा जताया है।

नड्डा ने गुरुवार को महाराष्ट्र संगठन में नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत पाटिल को प्रदेश अध्यक्ष बरकरार रखा गया है। जबकि मंगल प्रभात लोढ़ा को मुंबई महानगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लोढ़ा के पास मौजूदा समय में भी मुंबई महानगर की कमान थी। भाजपा नेतृत्व की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

उल्लेखनीय है कि बीते साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से तकरीबन दो महीने पहले चंद्रकांत दादा पाटिल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। हालांकि भाजपा-शिवसेना गठबंधन को जनादेश मिलने के बावजूद राज्य में भाजपा नेतृत्व की सरकार का गठन नहीं हो सका। शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राक्रांपा) और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली।

Share it
Top