Home » देश » मध्यप्रदेश में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या : गहलोत

मध्यप्रदेश में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या : गहलोत

👤 mukesh | Updated on:20 March 2020 11:28 AM GMT

मध्यप्रदेश में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या : गहलोत

Share Post

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि मध्यप्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हुई है। सत्ता की लालसा में भारतीय जनता पार्टी इस हत्या की गुनहगार है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने मध्यप्रदेश के घटनाक्रम को लेकर शुक्रवार दोपहर ट्वीट कर भाजपा को इस घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने लिखा कि निर्वाचित सरकारों को खारिज करना भाजपा की आदत बन गई है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 17 दिन से जारी सियासी घमासान का शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे अंत हो गया। फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने इस्तीफे का ऐलान किया है। (एजेंसी हिस.)

Share it
Top