Home » देश » पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में कोरोना के आए 469 नये मामले, मरीजों की संख्‍या 10915 हुई

पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में कोरोना के आए 469 नये मामले, मरीजों की संख्‍या 10915 हुई

👤 Veer Arjun | Updated on:29 Jun 2020 4:50 AM GMT

पूर्वोत्तर के 8 राज्यों में कोरोना के आए 469 नये मामले, मरीजों की संख्‍या 10915 हुई

Share Post

गुवाहाटी । पूर्वोत्तर के सिक्किम समेत 08 राज्यों में कोरोना संक्रमण के प्रसार में जहां तेजी देखी जा रही है, वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में भी अब पहले मुकाबले काफी बेहतर हालात दिखाई दे रहे हैं। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं जबकि, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे नंबर मणिपुर पहुंच गया है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 469 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 10915 हो गई है। जिसमें से 7000 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 311 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 4191 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 14 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि, 06 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 327 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 7493 है। जबकि, 5089 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 274 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 2683 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 11 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में 12 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 1351 हो गई है। जबकि, 1086 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 08 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 264 मरीजों का इलाज चल रहा। 01 मरीज की मौत हो गई है तथा 03 मरीज राज्य के बहर चले गए हैं।

मणिपुर में 93 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 1185 हो गई है, वहीं 455 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 23 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 730 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

नगालैंड में 28 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 415 हो गई है। राज्य में 164 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। 251 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में 05 नये मरीज सामने आये हैं। मरीजों की कुल संख्या 182 हो गई है। वहीं 60 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 06 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 121 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

मेघालय 02 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 50 हो गई है। जिसमें से 42 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। वहीं 07 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 01 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 01 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 151 हो गई है। जबकि, 55 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं 96 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सिक्किम में 01 नये मरीज की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 88 हो गई है। वहीं 49 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। फिलहाल 39 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Share it
Top