Home » देश » मुंबई एयरपोर्ट पर 1.42 करोड़ की विदेशी मुद्रा सहित 2 गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर 1.42 करोड़ की विदेशी मुद्रा सहित 2 गिरफ्तार

👤 mukesh | Updated on:7 Dec 2021 8:37 PM GMT

मुंबई एयरपोर्ट पर 1.42 करोड़ की विदेशी मुद्रा सहित 2 गिरफ्तार

Share Post

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर खुफिया राजस्व निदेशालय (डीआरआई) ने छापा मारकर दो आरोपितों को 1.42 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया है। डीआरआई की टीम इस मामले में आरोपित करन सिंह और लेखराज मेवारा से पूछताछ कर रही है।

दरअसल, गोपनीय जानकारी के आधार पर डीआरआई की टीम ने तीन दिसंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर जोधपुर से मुंबई आए करन सिंह को गिरफ्तार किया था। करन सिंह के बैग की तलाशी लेने पर 1.42 की विदेशी मुद्रा बरामद हुई थी। इसके बाद डीआरआई ने करन सिंह की गहन छानबीन की तो उसने बताया कि यह बैग लेखराज मेवारा ने उसे दिया था। करन सिंह की निशानदेही पर डीआरआई ने लेखराज मेवारा को पांच दिसंबर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों को मुंबई स्थित मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने डीआरआई की कस्टडी में भेज दिया है और दोनों से गहन पूछताछ जारी है। डीआरआई की टीम ने 26 नवंबर को विदेशी मुद्रा सहित 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया था। (एजेंसी, हि.स.)

Share it
Top