Home » देश » पंजाब के बर्खास्त स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला गिरफ्तार

पंजाब के बर्खास्त स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला गिरफ्तार

👤 Veer Arjun | Updated on:24 May 2022 12:07 PM GMT

पंजाब के बर्खास्त स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला गिरफ्तार

Share Post

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा मंत्रिमंडल से हटाए गए स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बठिंडा से गिरफ्तार कर लिया है। विजय सिंगला ने पंजाब के मानसा विधानसभा हलके से चुनाव लड़ा था।

उन्होंने विधानसभा चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला को हराया था। मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जब सिंगला को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया तो वह मानसा में थे। मुख्यमंत्री द्वारा मंत्रिमंडल से निकाले जाने से पहले ही उनके खिलाफ मोहाली में मामला दर्ज किया जा चुका था। इसी दौरान एसीबी की टीम ने सिंगला को गिरफ्तार कर लिया।

पंजाब विधानसभा के दस मार्च को चुनाव परिणाम घोषित हुए थे और 16 मार्च को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खटकड़ कलां में शपथ ली थी। 19 मार्च को पंजाब में नए मंत्रिमंडल का गठन किया गया था, जिसमें विजय सिंगला को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Share it
Top