Home » देश » भाजपा ने देश की आर्थिक रफ्तार को बताया उत्साहजनक

भाजपा ने देश की आर्थिक रफ्तार को बताया उत्साहजनक

👤 mukesh | Updated on:2 July 2022 8:42 PM GMT

भाजपा ने देश की आर्थिक रफ्तार को बताया उत्साहजनक

Share Post

- भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आर्थिक औऱ गरीब कल्याण संकल्प का प्रस्ताव पारित

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (Bharatiya Janata Party (BJP)) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक (national executive meeting) में देश की आर्थिक रफ्तार (country's economic growth) को उत्साहजनक बताया गया। बैठक में 'आर्थिक औऱ गरीब कल्याण संकल्प प्रस्ताव' पर चर्चा के बाद उसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan) ने बैठक के बाद 'आर्थिक और गरीब कल्याण संकल्प प्रस्ताव'के पारित होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने यह प्रस्ताव पेश किया और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। प्रधान ने आगे कहा कि देश में गरीबों की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है। हर एक कदम, हर एक फैसला देश के गरीबों को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने किया है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से देश की रफ्तार बहुत ही उत्साहजनक है। 2021-22 में 8.7 प्रतिशत की विकास दर सभी के सामने है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बीच में देश का एक्सपोर्ट बढ़ा है, देश में प्रत्यक्ष विदेश निवेश (एफडीआई) ज्यादा आया है। उन्होंने आर्थिक क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 8 वर्षों में देश में जीएसटी से लेकर पीएलआई तक अनेक निर्णय लिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, उनकी दृष्टि और निर्णय शक्ति को जिसमें जो वादा हमने किया था, 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' ये हमारी सरकार के गवर्नेंस की पद्धति रही है। (एजेंसी, हि.स.)

Share it
Top