Home » NCR » घरेलू विवाद में महिला ने की आत्महत्या

घरेलू विवाद में महिला ने की आत्महत्या

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:23 Sep 2017 10:49 AM GMT

घरेलू विवाद में महिला ने की आत्महत्या

Share Post

नोएडा, उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-76 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। थाना सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-76 के आदित्य अपार्टमेंट में रहने वाली बर्गिसा सिंह 35 ने गृह क्लेश के चलते 21 सितंबर को जहर खा लिया था।

उन्हें गंभीर हालत में नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं थाना फेस-दो क्षेत्र के याकूबपुर गांव में रहने वाले ज्ञानचंद सिंह ने घरेलू विवाद के कारण कथित तौर पर जहर खा लिया। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags:    
Share it
Top