Home » NCR » आईजीआई हवाईअड्डे पर 42 लाख रूपए के सोने के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

आईजीआई हवाईअड्डे पर 42 लाख रूपए के सोने के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

👤 Veer Arjun Desk 6 | Updated on:10 Oct 2017 7:19 PM GMT
Share Post

नयी दिल्ली, (वीअ)। सीमा शुल्क अधिकारियों ने यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 42 लाख रूपए के सोने की तस्करी की कथित कोशिश करने को लेकर आज 34 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया। रियाद से यहां आने पर इस व्यक्ति को रोका गया। सीमा शुल्क विभाग की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है,उसके सामान की जांच और उसकी तलाशी लेने पर 1. 4 किग्रा वजन की सोने की 12 छड़े बरामद की गई, जिसका बाजार मूल्य 41.65 लाख रूपया है। इसमें कहा गया है कि यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया और सोना जब्त कर लिया गया।

Share it
Top