Home » पंजाब » राज्यसभा में कांग्रेस का इस बिल के पारित होने के मार्ग में बाधा अटकाना इस तथ्य का परिचायक

राज्यसभा में कांग्रेस का इस बिल के पारित होने के मार्ग में बाधा अटकाना इस तथ्य का परिचायक

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:4 Jan 2018 12:23 PM GMT
Share Post

जालंधर (अश्विनी ठाकुर)। भाजपा नेत्री शाहीना प्रवीण ने कहा है कि कांग्रेस, मुस्लिम समाज की महिलाओं के सशक्पिकरण के मामले में दोहरी भूमिका अख्तियार कर रही है। भाजपा की पंजाब इकाई के अल्पसंख्यक मोर्चा की सचिव शाहीना ने मैट्रो से वार्ता में कहा कि तीन तलाक पर कानून के लिए बिल को लोकसभा में मूक समर्थन देने के बाद राज्यसभा में कांग्रेस का इस बिल के पारित होने के मार्ग में बाधा अटकाना इस तथ्य का परिचायक है कि वह दिल से मुस्लिम महिलाओं के सशक्पिकरण और मानवीय अधिकारों की सुरक्षा के पक्ष में नहीं है। गौर हो कि तीन तलाक विरोधी कानून के बिल को राज्यसभा में प्रस्तुत किए जाने के पूर्व कांग्रेस ने इसे पहले प्रवर समिति को भेजने पर अडक्व गई थी। इस वजह से इस बिल के शीतकालीन सत्र में पारित होने में देरी होगी और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार इस कानून को बनाने के लिए तय समय सीमा भी निकल जायेगी। भाजपा नेत्री ने कहा कि तीन तलाक विरोधी कानून बिल मुस्लिम महिलाओं के सशक्पिकरण की दृष्टि से मोदी सरकार का ऐतिहासिक और प्रशंसनीय कदम है। उन्होंने कहा कि इस कानून के अस्तित्व में आने के बाद भारत में मुस्लिम महिलाएं अन्य भारतीय समाज की महिलाओं के अनुरूप ही समानता का अहसास कर पायेगी। शाहीनानेकहा इस कानून के अस्तित्व में आने से मुस्लिम महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और उनके मौलिक अधिकारों की सुरक्षा तो होगी ही इससे राष्ट्र के समक्ष दरपेश कई समस्याओं से निपटने में भी सहायता मिलेगी। शाहीना ने कहा कि मुस्लिम समाज की महिलाएं भी भारतीय समाज की अन्य महिलाओं की भांति ही सक्षम और सशक्प है इसलिए उन्हें वैश्विक वातावरण में एक समान रूप से आगे बढनक्वे के अवसर मिलने ही चाहिए]़।

Share it
Top