Home » पंजाब » साइकिल रैली में 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया

साइकिल रैली में 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:23 Feb 2018 6:03 PM GMT
Share Post

लुधियाना, (राजकुमार) 7वें इंडिया इंटरनेशनल साइकिल, फिटनेस और ऑउटडोर स्पोर्ट्स एक्सपो के अवसर पर हीरो साइकिल लिमिटेड ने साइकिल रैली का आयोजन किया, जिसमें साइकिल चलाना पसंद करने वाले और फिटनेस के पति जागरुक 500 से अधिक पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया। इस रैली को श्री आर.एन. ढोके आईपीएस पुलिस आयुक्प और श्री पंकज एम मुंजाल चेयरमैन हीरो मोटर्स कंपनी ने हरी झंडी दिखाकर उत्साही साइकिल चालक पतिभागियों को रवाना किया। इस आयोजन का उद्देश्य शहर के निवासियों के बीच स्वास्थ्य और पर्यावरण के अनुकूल दोपहिया वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना था। ``वर्तमान में फिटनेस के पति जागरुकता और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने की बहुत अधिक आवश्यकता है। भारत की आबादी के लिए एक पमुख स्वास्थ्य चिंता के रूप में उभरते जीवनशैली संबंधी बीमारियों को रोकने के लिए साइकिल चलाना अपने आप में एक स्वस्थ रखने के लिए एक सरल और पभावी तरीका है। मुझे लगता है कि लोगों को रोजाना परिवहन के रूप में अधिक से अधिक साइकिल चलाने के लिए पोत्साहित करने के लिए अधिक से अधिक पयास किए जाने चाहिए। यह केवल एक स्वस्थ नहीं बल्कि पर्यावरण के अनुकूल विकल्प भी है।'' श्री ढोके ने ये बातें कहीं। फिटनेस को पंसद करने वाले पतिभागियों के बीच बहुत अधिक उत्साह देखने को मिला, गर्म और आर्द मौसम के बावजूद लोगों ने इस आयोजन में खुशी और उल्लस के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, यह रैली पंजाब कृषि विश्वविद्यालय से शुरू होकर 5 किमी दूर स्थित एमबीडी मॉल में खत्म हुई।``मैंने साइकिल को हमेशा एक बेहद पभावी वर्कआउट माना है जिससे शरीर मजबूत होता है और मन को शांति मिलती है। जिनको नियमित रूप से वर्कआउट के लिए जिम जाना बहुत मुश्किल काम लगता है वे खुद को स्वस्थ औरफिट रखने के लिए साइकिल चलाने के विकल्प को चुन सकते हैं। परिवहन के इस साधन के लिए युवाओं को आकर्षित करना जरूरी है।

Share it
Top