menu-search
Sat May 04 2024 07:14:06 GMT+0530 (India Standard Time)
Visitors: 11929
कैंसर जांच कैंप 28 को
Share Post
जालंधर ( अश्विनी ठाकुर )। श्री राम नवमी उत्सव कमेटी (रजि.) जालंधर द्वारा के.एस. धालीवाल-ग्लोबल अम्बैसडर वर्ल्ड कैंसर केयर(यू.के.) के सौजन्य से मुफ्त कैंसर जांच कैंप लगाया जा रहा है। कैंसर जांच कैंप 28 मई 2017 रविवार को सुबह 9 से सांय 5 बजे तक डी.ए.वी. इंस्टीच्यूट नजदीक बर्ल्टन पार्क जालंधर में लगाया जाएगा। इसमें मुंह, गुर्दे तथा अन्य कैंसर मरीजों की मुफ्त जांच आधुनिक मशीनों द्वारा की जाएगी। इस मौके पर कैंसर के मरीजों को सरकार द्वारा मिलने वाली वित्तीय सहायता के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।
© 2017 - 2018 Copyright Veer Arjun. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire