Home » पंजाब » भगोड़ें अमृतपाल सिंह के तीन बॉडी गार्ड चढ़ें पुलिस के हत्थें, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

भगोड़ें अमृतपाल सिंह के तीन बॉडी गार्ड चढ़ें पुलिस के हत्थें, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

👤 Veer Arjun | Updated on:19 March 2023 8:13 AM GMT

भगोड़ें अमृतपाल सिंह के तीन बॉडी गार्ड चढ़ें पुलिस के हत्थें, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

Share Post

चंडीगढ़। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अब तक भले ही पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है लेकिन उसके तीन बॉडी गार्ड पकड़ लिए गए हैं। बीते 24 घंटे से पुलिस पूरे पंजाब में अभियान चला रही है। अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ये सभी 'वारिस पंजाब दे' ग्रुप के सदस्य बताए जा रहे हैं। इसी बाच एक वीडियो सामने आया है। इसके बारे में बताया गया है कि जलंधर में पुलिस ने अमृतपाल के तीन करीबियों को गिरफ्तार किया। ये तीनों ही उसके बॉडीगार्ड हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पुलिस के साथ भी हाथापाई करने लगा। इसके बाद दो अन्य भागने की फिराक में थे। वे भागने लगे लेकिन पुलिस ने तीनों को ही पकड़कर वैन में बैठा लिया। पुलिस सूत्रों का ही कहना है कि वीडियो में दिखाई देने वाले ये तीनों ही अमृतपाल के बॉडीगार्ड हैं। पुलिस को यह भी शक हो गया है कि बीते 24 घंटे के अंदर अमृतपाल यहां जरूर आया होगा।

सरकार का कहना है कि अमृतपाल खालिस्तानी-पाकिस्तान एजेंट है। एक दिल पहले शाम को उसे जलंधर में ही मोटरसाइकल से जाते हुए देखा गया था। बीते कई सालों से वह पंजाब में सक्रिय है। उसके साथ हथियारबंद लोग भी हैं। वह कहता है कि वह खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले का समर्थक है। समर्थकों के बीच उसे भिंडरावाले 2.0 के रूप में जाना जाता है।

बता दें कि केंद्र और पंजाब की सरकार मिलकर अमृतपाल सिंह को पकड़ने का अभियान चला रही है। केंद्र ने पंजाब में अतिरिक्त बलों को भेजा है। योजना यह थी कि राज्य में जी20 की बैठक खत्म होने के बाद अमृतपाल को गिरफ्तार किया जाएगा। इसको देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी। इसके अलावा कई जगहों पर इंटरनेट सेवा बंद करनी पड़ी कुछ दिन पहले ही अमृतपाल के सहयोगियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया था। इसमें 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

Share it
Top