Home » राजस्थान » राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई, मिष्ठान का वितरण किया

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई, मिष्ठान का वितरण किया

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:17 Dec 2017 4:38 PM GMT
Share Post

वीर अर्जुन संवाददाता

जोधपुर। राहुल गांधी के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पदभार ग्रहण करने पर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष सईद अंसारी के नेतृत्व में शाम 6 बजे कांग्रेस कार्यालय पर रोशनी कर कार्यकर्ताओं के साथ आमजन में मिठाई वितरित कर आतिशबाजी की गई। संभागीय प्रवक्ता डॉ. अजय त्रिवेदी ने बताया, कि कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगा आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिला बधाई दी। इस अवसर पर गणपत सिंह चौहान, लियाकत अली रंगरेज, जगदीश सांखला, रमेश बोराणा, प्रीतम शर्मा, अरविंद गहलोत, अशोक सोलंकी, मदन मरवण, सुनील व्यास, मनीषा पंवार, अंजुला रोपिया, गीता पंवार, खुर्शीद अहमद, तेजराज शर्मा, प्रदीप गांग, राजेश रामदेव, गिरीश लूणा, शंकर सिंह, आनंद सिंह चौहान, रोशन सांखला, दानिश फौजदार, इलियास, सुमेर सिंह, चंद्रप्रकाश आसेरी,रमेश दवे, ब्रजेश पुरोहित, सुनिल बोहरा, भरत आसेरी, भोमाराम, पंकज शर्मा किशन सैन सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी तरह राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पुखराज दिवराया के नेतृत्व में बालसमंद चौराहे पर आतिशबाजी की गई।
चार दिवसीय राजस्थान कॉनक्लेव-5 का समापन- मरूस्थलीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र में 4 दिवसीय 'राजस्थान कॉनक्लेव-5Ó का समापन हुआ। कॉनक्लेव में देश के विभिन्न स्थानों से आए करीब 250 प्रतिभागियों एवं विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों में आयुर्वेद से उपचार के विषयों पर व्याख्यान एवं शोध पत्र प्रस्तुत किए। निदेशक डॉ. जीएस टोटेजा ने 'अनुसंधान परियोजना प्रस्तावित करने के तरीकेÓ पर संबोधन दिया। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के पूर्व अपर महानिदेशक एवं सांख्यिकीविद डॉ. पद्म सिंह ने स्वास्थ्य अनुसंधान में सांख्यिकी संकल्पना के महत्वपूर्ण पहलू पर जानकारी दी। मरुस्थलीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र जोधपुर के पूर्व वैज्ञानिक एवं सांख्यिकी विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष कुमार दीक्षित ने नमूनाकरण और यादृ'िछकता के तरीके विषय पर संबोधन दिया। एम्स नई दिल्ली के जैव-सांख्यिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आर एम पांडे ने Óविभिन्न सांख्यिकी परीक्षणÓ तथा 'प्रभावित करने वाले कारकों और उनके कार्यात्मक संबंधों को समझनाÓ विषय पर जानकारी दी। समापन पर पद्मश्री वैद्य बालेंदू प्रकाश, डॉ. नीरज टंडन, डॉ. एन सी जैन उपस्थित थे।

Share it
Top