Home » राजस्थान » हुनर से बालिका खड़ी होगी अपने पैरो पर -श्रीमती मालिनी अग्रवाल

हुनर से बालिका खड़ी होगी अपने पैरो पर -श्रीमती मालिनी अग्रवाल

👤 admin 4 | Updated on:20 Jun 2017 5:05 PM GMT
Share Post

वीर अर्जुन संवाददाता

अजमेर। अजमेर रैंज की पुलिस महानिरिक्षक श्रीमती मालिनी अग्रवाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी बालिका कौशल विकास शिविर में कहा कि बालिका हुनर प्राप्त कर अपने पैरों पर खड़ी हो सकती है।

श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि शिविर के माध्यम से सीखे गए कौशल का अपने दैनिक जीवन में उपयोग लें। मेहनत और ध्येय के साथ कार्य करने से सफलता निश्चित तौर पर मिलती है। शिविर में बालिकाओं ने बाजार में मिलने वाली वस्तुओं से भी सुन्दर सामग्री निर्मित की है। यह बालिकाओं के निखरे हुए हुनर का परिचायक है। कार्य का आरम्भ छोटे स्तर से करके उसे श्रंखलाबद्ध करते हुए बड़े स्तर का करना सफल व्यक्तियों की निशानी होती है।

शौक के साथ रोजगार प्रदान करने वाला कार्य करना सफलता की अतिरिक्त गारंटी होती है।उन्होंने कहा कि बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी प्राप्त करना चाहिए। पुलिस लाइन में यह प्रशिक्षण करवाया जाता है। बालिकाओं को छेड़छाड़ जैसे मसलों पर बैहिचक आगे आना चाहिए। इस संबंध में शिकायत करने से असामाजिक तत्वों पर लगाम लगायी जा सकती है। साथ ही अग्रवाल ने सभी कक्षाओ का निरीक्षण किया और बालिकाओं के साथ संवाद कर बालिकाओ को आगे बढने को कहां। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने हैरी पोटर की लेखिका रौलिंग का उदाहरण देकर बालिकाओं को असफलता को सफलता में बदलने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि सफलता प्राप्त करने के लिए डिग्री की नहीं स्किल की आवश्यकता होती है। डिग्री और प्रमाण पत्र आपकी शैक्षिक योग्यता की जानकारी दे सकते है। सफलता हुनर से ही मिलती है। उन्होंने कहा कि 1947 में भारत का 90 प्रतिशत व्यवसाय पारिवारिक घरानों के द्वारा संचालित होता था। वर्तमान में बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध प्रमुख कम्पनिययों मे से 70 प्रतिशत नयी है। इनका संचालन प्रथम पीढ़ी के द्वारा ही किया जा रहा है।

यह कौशल के द्वारा ही संभव हो पाया है। भारत की जनसंख्या हुनरमंद होने पर अभिशाप के स्थान पर वरदान साबित हो सकती है। भारत युवाओं का देश है। युवा के कौशल युक्त होने से भारत विश्व शक्ति बन जाएगा। शिविर के प्रभारी एवं पूर्व विधायक श्री हरीश झामनानी ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी बालिका कौशल विकास शिविर का समापन समारोह आरपीएससी के पास महिला एवं बाल विकास विभाग के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण समारोह के साथ किया जाएगा। इसमें बालिकाओं के द्वारा निर्मित सामग्री का प्रदर्शन किया जाएगा। समारोह में बालिकाओं को महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के उद्यमिता विकास एवं व्यवसाय प्रबंधन केन्द्र के द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। आयोजन समिति के उपमहापौर श्री सम्पत सांखला ,आनन्द सिंह राजावत, संदीप भार्गव, डॉ. अरविन्द शर्मा, सोहन शर्मा, मुकेश खींची, बलराज कच्छावा, राजेश घाटे, जे.पी.यादव,राजा महाजन,मंजू शर्मा, सुलोचना कच्छावा, कुसुम मिश्रा, ज्येाति मिश्रा, कुमकुम, लोकेश शर्मा, संजय खण्डेलवाल, .ष्णा मंघानी, मालती रावत, मधु शर्मा, सुनीता धवन, सुषमा भाटी, मोईन खान, भगवान राजोरिया, भारती, मधु महावर, गायत्री सोनी, अनिता चौहान, पुष्पा, वीणा, .ष्णा सुचेता, रेणु चौहान, मोनिका, सम्पत भाटी, मंजू शर्मा, लीना विश्वा, तरूणा, दादूपंथी विस्तारक जी, बिमला नागरानी, सीमा गोस्वामी, प्रभा शर्मा, हेमलता, मधु रावत, सरोज भाटी, .ष्णा सोनी, आशा कंवर, सुषमा शर्मा, काजल जेठानी, पार्षद रेखा शर्मा, संतोष मौर्य, पिंकी गुर्जर, पार्षद सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share it
Top