Home » धर्म संस्कृति » सावन के खत्म होने से पहले जरूर कर ले ये उपाय, दूर होगें कष्ट और बाधाएं

सावन के खत्म होने से पहले जरूर कर ले ये उपाय, दूर होगें कष्ट और बाधाएं

👤 Veer Arjun | Updated on:24 July 2023 10:08 AM GMT

सावन के खत्म होने से पहले जरूर कर ले ये उपाय, दूर होगें कष्ट और बाधाएं

Share Post

नई दिल्ली। Sawan 2023 सनातन धर्म में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र माना गया है। साथ ही यह समय शिव की आराधना के लिए सर्वोत्तम माना गया है। 4 जुलाई 2023 से सावन का महीना शुरू हो चुका है जो अधिक मास के चलते 31 अगस्त 2023 तक रहेगा। ऐसे में भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए सावन माह में ये कुछ काम जरूर करने चाहिएं।

Sawan 2023: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। वर्ष 2023 में सावन का महीना और भी विशेष होने वाला है क्योंकि 19 वर्षों बाद सावन मास और पुरुषोत्तम मास एक साथ आ रहे हैं। इस कारण इस माह का महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसे में हम आपको ऐसे कुछ काम बताने जा रहे हैं जिन्हें सावन के खत्म होने से पहले जरूर कर लेना चाहिए।

जरूर करें व्रत

सावन के माह में जहां कुछ कामों को अशुभ माना जाता है तो वहीं, कुछ कार्यों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। सोमवार का दिन महादेव को समर्पित है। सावन में आने वाले सोमवार का महत्व और भी बढ़ जाता है। इसलिए सावन में आने वाले सोमवार को व्रत और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना जरूर करनी चाहिए। इससे न केवल भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है बल्कि व्यक्ति को शारीरिक लाभ भी पहुचता है।

इस मंत्र से होगा लाभ

हिंदू धर्म में मंत्रों का भी विशेष महत्व बताया गया है। मंत्रों के जाप से आत्म संतुष्टि तो मिलती ही है, साथ ही इसे भगवान को प्रसन्न करने का एक अच्छा तरीका माना जाता है। ऐसे में भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए 'ओम नमः शिवाय' मंत्र का जाप जरूर करें। इस मंत्र को पंचाक्षर मंत्र कहा जाता है। यह सबसे शक्तिशाली मंत्रों में से एक माना गया है। इसलिए रोज सुबह-सुबह इस मंत्र का जाप करने से धार्मिक लाभ के साथ-साथ कई शारीरिक लाभ भी मिलते हैं।

शिव चालीसा का पाठ

शिव चालीसा, भगवान शिव की स्तुति करने का एक बेहतर जरिया है। सावन के महीने में शिव चालीसा का पाठ करने से जीवन में आ रहे सभी कष्ट और बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि शिव चालीसा के पाठ से कई प्रकार की बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए ये मंत्र कारगर बताया गया है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Share it
Top