Home » धर्म संस्कृति » लॉकडाउन: डीडी पर फिर दिखाई जाएगी 'रामायण' और' महाभारत

लॉकडाउन: डीडी पर फिर दिखाई जाएगी 'रामायण' और' महाभारत

👤 manish kumar | Updated on:27 March 2020 6:43 AM GMT

लॉकडाउन: डीडी पर फिर दिखाई जाएगी रामायण और महाभारत

Share Post

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार ने 21 दिनों की लॉकडाउन की घोषणा की है। लोग अपने घरों में हैं और 'रामायण' और 'महाभारत' सीरियल की प्रसारण की मांग सरकार ने मान ली है। प्रसार भारती देश के लोगों की मांग पर टीवी सीरियल 'रामायण' और 'महाभारत' के राइट होल्डर्स के साथ बात चीत करके देश में 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान इसके पुन: प्रसारण करने का सूचना प्रसारण मंत्रालय ने फैसला लिया है। कल से यह प्रसारण डीडी पर सुबह -शाम 9 बजे दिखया जाएगा।

विदित हो कि एक दिन पहले यह जानकारी प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर एक ट्वीट के जवाब में दी है। उन्होंने कहा कि हां वे संबंधित धारावाहिकों के प्रसारण अधिकार रखने वालों से इस बारे में बात की गई।

रामानंद सागर के 'महाभारत' में अरुण गोविल ने राम और दीपिका चिखलिया ने सीता, अरविंद त्रिवेदी ने रावण और दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई है। यह सीरियल 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक चली। बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में नितीश भारद्वाज को कृष्ण और रूपा गांगुली को द्रौपदी के रूप में, गजेन्द्र चौहान, प्रवीण कुमार, अर्जुन, समीर चित्रे और संजीव चित्रे को पांडवों के रूप में और पुनीत इस्सर ने दुर्योधन की भूमिका निभाई। यह सीरियल 2 अक्टूबर 1988 से 24 जून 1990 तक चला।

Share it
Top