Home » धर्म संस्कृति » महाशिवरात्रि पर जीवन रूपी चंद्रमा का शिव रूपी सूर्य के साथ होगा योग मिलन

महाशिवरात्रि पर जीवन रूपी चंद्रमा का शिव रूपी सूर्य के साथ होगा योग मिलन

👤 Veer Arjun | Updated on:17 Feb 2023 9:15 AM GMT

महाशिवरात्रि पर जीवन रूपी चंद्रमा का शिव रूपी सूर्य के साथ होगा योग मिलन

Share Post

ग्वालियर। देवाधिदेव महादेव की उपासना का महापर्व महाशिवरात्रि 18 फरवरी दिन शनिवार को मनाई जाएगी। भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन उत्सव को महाशिवरात्रि पर्व के रूप में मनाते हैं।इसके लिए शिव मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। ग्रह नक्षत्रों के अच्छे शुभ संयोग इस महाशिवरात्रि को विशेष बना रहे हैं। इस दिन शहर के मंदिरों समेत सभी शिवालायो में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए आस्था का जनसैलाब उमेड़ेगा।

बालाजी धाम काली माता मंदिर के ज्योतिषाचार्य डॉं सतीश सोनी के अनुसार ज्योतिष शास्त्र में फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्थी को चंद्रमा सूर्य के समीप होते हैं। इसलिए जीवन रूपी चंद्रमा का शिव रूपी सूर्य के साथ महा योग मिलन होता है। इस बार महाशिवरात्रि पर 30 वर्षों बाद ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। महाशिवरात्रि के दिन शनि प्रदोष के साथ बांशी योग, सुनफायोग , शंख योग और शाम को 5अबजकर 41 के बाद सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग निष्पादित होगा। इन सब योगों में किए गए पाठ पूजा और कार्यों का कई गुना अधिक फल शिव भक्तों को प्राप्त होगा। वही महाशिवरात्रि पर शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि में विराजमान रहेंगे। साथ ही सूर्य देव अपने पुत्र एवं शनि की राशि कुंभ में चंद्रमा के साथ विराजित होंगे। ग्रहों की यह स्थिति 3 ग्रही योग का निर्माण कर रहे हैं। ग्रहों की यह स्थिति भी लाभकारी होगी। इस दौरान शनिदेव अपनी प्रिय राशि कुंभ में अस्त होने से केरियर और आर्थिक मामलों की दृष्टि से यह स्थिति बहुत ही अच्छी होगी। ऐसे में महाशिवरात्रि व्रत रखने से तथा शिव पूजा करने से शनि के सभी दोष दूर होंगे।

इन राशियों के लिए शुभ रहेगी महाशिवरात्रि

इस साल महाशिवरात्रि के दिन गुरु अपनी प्रिय राशि मीन में वही शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में विराजित होने से मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि वालों के लिए हंस योग का और मालव्य योग का निर्माण होगा। जो इन राशियों के लिए शुभ कार्य फल प्रधान करेगा। वही वृषभ राशि, सिंह राशि, वृश्चिक राशि और कुंभ राशि के लिए शश नामक योग नौकरी और व्यापार की दृष्टि से लिए शुभ रहने वाला होगा। शेष राशि, मेष राशि ,कर्क राशि ,तुला राशि, मकर राशि वालों को यह समय सामान्य फलकारी रहेगा।

सभी शिव भक्तों के लिए होगा निशुल्क रुद्राक्ष विवतरण

बालाजी धाम दरबार सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर 18 फरवरी को कालसर्प दोष, पित्र दोष, मंगल दोष, राहु केतु दोष, निवारण शांति पूजा का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के महंत पंडित किशोर कुमार शर्मा, और ज्योतिषाचार्य डॉं सतीश सोनीने बताया इस पूजा में आर्थिक रूप से जरूरतमंद लोगों की शांति पूजा समिति कराएगी। इसके लिए पूजन सामग्री भी निशुल्क उपलब्ध रहेगी। पूजा के लिए पंजीयन आवश्यक होगा। जो की पूरी तरह से निशुल्क होगा। इसके साथ ही महाशिवरात्रि के पर्व पर शहर के सभी शिव भक्तों को भगवान भोलेनाथ का प्रसाद रूपी रुद्राक्ष निशुल्क वितरण भी किए जाएंगे। एजेंसी/(हि.स.)

Share it
Top