Home » खास खबरें » राजा भैया से चल रहे विवाद के बीच, भानवी सिंह ने सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार

राजा भैया से चल रहे विवाद के बीच, भानवी सिंह ने सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार

👤 Veer Arjun | Updated on:1 Sep 2023 6:22 AM GMT

राजा भैया से चल रहे विवाद के बीच, भानवी सिंह ने सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार

Share Post

लखनऊ। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से चल रहे विवाद के बीच उनकी पत्नी भानवी सिंह ने एक्स (ट्वीटर) के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने लिखा है कि लखनऊ पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही है। उल्टा मेरे पति की शह पर मेरी छोटी बहन साध्वी सिंह ने मेरे खिलाफ झूठी तहरीर दी है।

उन्होंने यह भी लिखा है कि इसी बहन ने मेरा घर तोड़ा है। एक्स पर उन्होंने 30 सितंबर 2022 का एक शिकायती पत्र भी शेयर किया है। लखनऊ के हजरतगंज थाने के प्रभारी को संबोधित इस शिकायती पत्र में उन्होंने लखनऊ की एक साझेदारी फर्म की मूल्यवान संपत्तियों को हड़पने की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने यह आरोप अक्षय प्रताप सिंह पर लगाया है। शिकायती पत्र में लिखा गया है कि फर्म की संपत्तियों की कीमत लगभग पांच करोड़ है।

Share it
Top