Home » खेल खिलाड़ी » सिंधू व साइना एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में, श्रीकांत बाहर

सिंधू व साइना एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में, श्रीकांत बाहर

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:24 April 2019 5:34 PM GMT
Share Post


वुहान ाचीना, (भाषा)। शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधू और साइना नेहवाल ने बुधवार को यहां विपरीत हालात में जीत दर्ज करते हुए एशिया बैडमिंटन चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश किया लेकिन किदाम्बी श्रीकांत को उलटफेर का सामना करना पड़ा। ओलंपिक और विश्व् चैम्पियनशिप की रजत पदकधारी सिंधू ने सीधे गेम में जापान की ताकाहाशी सयाका को पराजित किया। सिंधू शुरू से ही दबदबा बनाये थीं और उन्होंने महज 28 मिनट में 21-14 21-7 से जीत हासिल की। चौथी वरीयता प्राप्त यह भारतीय खिलाड़ी अब अगले दौर में इंडोनेशिया की चोईरूनिसा से भिड़ेंगी। दुनिया की नौवें नंबर की खिलाड़ी साइना को हालांकि चीन की हान युए को पछाड़ने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सातवीं वरीय भारतीय ने पहला गेम गंवाने के बाद मजबूती से वापसी करते हुए 12-21 21-11 21-17 से रोमांचक जीत दर्ज की। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक जीतने वाली साइना अब दक्षिण कोरिया की किम गा युन से भिड़ेंगी। पुरूष एकल में पांचवें वरीय श्रीकांत 44 मिनट तक चले मुकाबले में इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रूस्तावितो से 16-21 20-22 से पराजित हो गये। इंडियन ओपन के फाइनल में पहुंचे श्रीकांत की रूसतावितो से यह दूसरी भिड़ंत थी। दोनों 2011 में बीडब्ल्यूएफ विश्व् जूनियर चैम्पियनशिप में एक दूसरे से भिड़े थे जिसमें भी इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने बाजी मारी थी। समीर वर्मा ने जापान के सकाई काजुमासा पर कड़े मुकाबले में 21-13 17-21 21-18 से जीत हासिल की। अब दुनिया के 15वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी का सामना हांगकांग के निग का लोंग एंगुस से होगा।

पुरूष युगल में हालांकि एम आर अर्जुन और रामचंद्रन श्लोक के हारने से सफर खत्म हो गया जिन्हें चीन के ही जितिंग और टान कियांग ने 21-18 21-15 से मात दी। महिला युगल में सभी तीनों जोड]ियां हार गयी जिससे इसमें भारत का अभियान समाप्त हो गया। मेघना जाकामपुडी और पूर्विशा एस राम की जोड़ी थाईलैंड की जोंगकोलफान किटिटहाराकुल और राविंडा प्रजोंगजाई की जोड़ी से 21-13 21-16 से हार गयी।

पूजा डांडू और संजना संतोष की जोड़ी श्रीलंका की तिलिन प्रमोदिका हेंडाहेवा और काविदी सिरीमांगे से 21-13 12-21 21-12 से हारकर बाहर हो गयी। अपर्णा बालन और श्रुति के की जोड़ी महज 25 मिनट में सिंगापुर की जोड़ी से पराजित हो गयी।

Share it
Top