menu-search
Fri Apr 26 2024 18:28:02 GMT+0530 (India Standard Time)
Visitors: 4329
फुटबॉल में भी चमके धोनी, खिलाडिय़ों की टीम ने जीता चैरिटी मैच
Share Post
मुंबई। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फुटबॉल कौशल का अद्भुत नजारा पेश करके आज यहां चैरिटी फुटबाल मैच में विराट कोहली की अगुवाई वाली आल हट्र्स टीम को अभिषेक बच्चन की आल स्टार्स टीम पर 7-3 से जीत दिलाई।
धोनी ने डेविड बैकहम की शैली में फ्री किक पर गोल किया। इसका फिल्मस्टार के गोलकीपर मार्क रोबिनसन के पास कोई जवाब नहीं था। धोनी ने एक और गोल दागा और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। कोहली के प्रशंसकों को भी निराशा नहीं हुई और उन्होंने दायें छोर से तेज दौड़ लगाते हुए एक गोल किया और फिर भांगड़ा शैली में नाच किया। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पी आर श्रीजेश और फ्रेंच ओपन मिश्रित युगल के चैंपियन रोहन बोपन्ना भी कोहली की टीम से खेल रहे थे।
© 2017 - 2018 Copyright Veer Arjun. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire