Home » खेल खिलाड़ी » IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

👤 mukesh | Updated on:6 May 2024 9:11 PM GMT

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

Share Post

नई दिल्ली (New Delhi)। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League- IPL) 2024 के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians- MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad- SRH) को 7 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में SRH ने पहले गेंदबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 173/8 का स्कोर बनाया। जवाब में MI ने सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी (102*) की बदौलत 17.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। ये MI की इस सीजन में चौथी जीत है।

SRH ने अभिषेक शर्मा (11) और मयंक अग्रवाल (5) के विकेट जल्दी गंवा दिए। इसके बाद ट्रेविस हेड ने 48 रन की पारी खेली। उनके अलावा निचले क्रम में कप्तान पैट कमिंस (35) ने उपयोगी योगदान देते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में MI ने 31 रन तक रोहित शर्मा (4), ईशान किशन (9) और नमन धीर (0) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद सूर्यकुमार और तिलक वर्मा (37*) ने उम्दा पारी खेलते हुए जीत दिलाई।

हेड अपने IPL करियर के 5वें अर्धशतक बनाने से चूक गए। वह 30 गेंदों पर 48 रन बनाकर पीयूष चावला के शिकार बने। उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का लगाया। इस बीच उन्होंने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में 3,000 रन भी पूरे किए।हेड ने अपने टी-20 करियर में अब तक 120 मैच खेले हैं, जिसमें लगभग 30 की औसत के साथ 3,040 रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने 2 शतक के अलावा 13 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। पीयूष ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 33 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकॉनमी रेट 8.20 की रही। MI के कप्तान हार्दिक ने 4 ओवर में 31 रन खर्च किए और 3 बल्लेबाजों को आउट किया। उनकी इकॉनमी रेट मैच में 7.80 की रही।

सूर्यकुमार ने उम्दा लय में बल्लेबाजी की और 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस बीच उन्होंने अपने IPL करियर में 3,500 रन भी पूरे किए। उन्होंने तिलक के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 143 रन की अटूट साझेदारी की। क्रीज पर टिक जाने के बाद सूर्यकुमार ने 51 गेंदों पर अपनी पारी को शतक में तब्दील किया। वह 12 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर नाबाद रहे। कमिंस ने 17 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली, जिसमें 2 चौके और इतने ही छक्के रहे। वह अब IPL इतिहास में नंबर-9 या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

Share it
Top