Home » खेल खिलाड़ी » कोच जेरेमाइन जेनकिन्स से अलग हुईं नाओमी ओसाका

कोच जेरेमाइन जेनकिन्स से अलग हुईं नाओमी ओसाका

👤 Veer Arjun | Updated on:14 Sep 2019 7:47 AM GMT

कोच जेरेमाइन जेनकिन्स से अलग हुईं नाओमी ओसाका

Share Post

टोक्यो । जापान की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका अपने कोच जेरेमाइन जेनकिन्स से अलग हो गई हैं। ओसाका ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर उक्त जानकारी दी। उन्होंने पैन पैसिफिक ओपन टूर्नामेंट से पहले कोच से अलग होने का फैसला लिया।

21 वर्षीय ओसाका ने ट्वीट किया, "मैं उस समय के लिए बहुत आभारी हूं जो हमने एक साथ बिताया और टेनिस कोर्ट में मैंने कई चीजें सीखीं। लेकिन मुझे लगता है कि अब बदलाव करने का एकदम सही समय है।"

जेनकिन्स इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के बाद ओसाका के कोच बने थे। जेनकिन्स से जुड़ने के बाद 21 वर्षीय ओसाका किसी भी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाई। जेनकिन्स दिग्गज महिला खिलाड़ी वीनस विलियम्स के पूर्व पार्टनर हैं और अमेरिकी टेनिस संघ में महिला टीम के राष्ट्रीय कोच भी हैं। एजेंसी

Share it
Top