Home » खेल खिलाड़ी » मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में उतरने को तैयार हैं रितू फोगाट

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में उतरने को तैयार हैं रितू फोगाट

👤 mukesh | Updated on:14 Nov 2019 7:30 AM GMT

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में उतरने को तैयार हैं रितू फोगाट

Share Post

नई दिल्ली। कुश्ती में सफलता हासिल करने के बाद भारतीय महिला पहलवान रितू फोगाट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में उतरने को तैयार हैं। रितू वन चैंपियनशिप के "ऐज ऑफ़ ड्रैगन्स" प्रतिस्पर्धा में 16 नवम्बर को दक्षिण कोरिया की नाम ही किम से भिड़ेंगी। इस प्रतियोगिती में हिस्सा लेने के लिए रितू समेत सारे प्रतियोगी चीन की राजधानी बीजिंग में पहुंच चुके हैं।

पेशेवर एम् एम् ए में अपने प्रथम मुकाबले से पहले 25 वर्षीय रितू ने साफ कर दिया कि इस खेल में आने का उनका एक ही मकसद है, चैम्पियन बनना।

उन्होंने कहा, "मैं मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में विश्व चैंपियन बनना चाहती हूँ। अभी मैं जो भी कर रही हूँ वह मुझे उसी दिशा में ले के जा रही है।"

उन्होंने कहा, "मैंने इस नए खेल में अपना पूरा दिल लगा दिया है। मैं एम् एम् ए में वर्ल्ड टाइटल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने के लिए लड़ूंगी। इस खेल में मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रही हूँ। यह मेरे लिए एक गर्व की बात है।"

रितू ने पहले भी भारत के लिए कुश्ती में काफी सारे सम्मान अर्जित किये हैं। राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता, विश्व अंडर-23 कुश्ती में रजत पदक और एशियाई कुश्ती में कांस्य पदक हासिल किया। वह कई बार भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता में चैंपियन रह चुकी हैं। (एजेंसी हिस.)

Share it
Top