Home » खेल खिलाड़ी » भारतीय अंडर -17 महिला फुटबॉल टीम के कोच थॉमस डेनेरबी स्वदेश रवाना

भारतीय अंडर -17 महिला फुटबॉल टीम के कोच थॉमस डेनेरबी स्वदेश रवाना

👤 mukesh | Updated on:1 April 2020 8:36 AM GMT

भारतीय अंडर -17 महिला फुटबॉल टीम के कोच थॉमस डेनेरबी स्वदेश रवाना

Share Post

पणजी। भारतीय अंडर -17 महिला फुटबॉल टीम के कोच थॉमस डेनेरबी अपने सहायक के साथ गोवा से स्वीडन के लिये रवाना हो गए। कोरोनोवायरस महामारी के कारण विश्व कप की तैयारियां रुक गई हैं,जिसके बाद डेनेरबी स्वदेश लौट रहे हैं।

बता दें कि स्वीडिश सरकार ने अपने नागरिकों को सुरक्षित घर वापस लाने में मदद के लिए एक फ्लाइट की व्यवस्था की है।

भारतीय अंडर -17 टीम की तैयारियों की देखरेख के लिए डेनेरबी पिछले कुछ महीनों से गोवा में थे। इससे पहले, जब फीफा से पूछा गया था कि टूर्नामेंट भारत में आगे बढ़ेगा या नहीं, तो शीर्ष फुटबॉल निकाय ने जवाब दिया,"फीफा वर्तमान में स्थानीय आयोजन समिति के साथ-साथ देश में एआईएफएफ, खेल और युवा मामलों के मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों सहित अन्य प्रमुख हितधारको के साथ मिलकर भारत में कोरोना वायरस के बारे में स्थिति की निगरानी कर रहा है।

फीफा ने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप भारत 2020 की तैयारियों पर किसी भी संभावित प्रभाव की पहचान करने के लिए, स्थानीय आयोजन समिति के साथ भी काम कर रहा है, साथ ही साथ आने वाली घटनाओं के वैकल्पिक समाधान खोजने की भी योजना बनाई गई है।"

डेनेरबी ने पिछले साल अक्टूबर में टीम की कमान संभाली थी। वह इससे पहले नाइजीरिया की महिला टीम के प्रभारी थे। 60 साल के अनुभवी डेनेरबी को पिछले साल नवंबर में मुख्य कोच नियुक्त किग या गया था।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी ​के कारण, दुनिया भर में फुटबॉल टूर्नामेंट या तो रद्द हो गए हैं, या तो स्थगित कर दिए गए हैं। प्रीमियर लीग, बुंडेसलीगा और ला लीगा को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च को कोरोनोवायरस को महामारी करार दिया था। (एजेंसी हिस.)

Share it
Top