Home » रविवारीय » कलुष का नाश ही है दुर्गापूजा का उद्देश्य

कलुष का नाश ही है दुर्गापूजा का उद्देश्य

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:29 Sep 2019 12:10 PM GMT

कलुष का नाश ही है दुर्गापूजा का उद्देश्य

Share Post

रदीय नवरात्रि को देश के विभिन्न भागों में दुर्गा पूजा के रूप में भी मनाया जाता है। वैसे देखें तो ईश्वर को माता या नारी के रूप में कल्पित करने की धारणा वेदों में नहीं मिलती है। किन्तु फ्रागैतिहासिक तथा आदिम जनजातियों के धर्मों में ईश्वर की कल्पना मातृ-रूप में की गई है। अपने पौराणिक धार्मिक ग्रंथों की विवेचना से यह स्पष्ट हो जाता है कि पुराण युग तक आते आते शक्ति की धारणा का न केवल विकास होता है, समाज में इसे विशेष फ्रतिष्"ा भी फ्राप्त होने लगती है। अब जहां एक तरफ तो विष्णु की शक्ति के रूप में वे जगद्धात्री के रूप में सामने आती हैं, वहीं शिव के साथ वे ज्ञान की शक्ति के रूप में संयुक्त दिखाई देती हैं। देवीभागवत पुराण में देवी के दो रूपें यथा निर्गुण और सगुण की चर्चा है यानी निराकार और साकार की। इनमें जहां आसक्त जनों को देवी के सगुण-साकार स्वरूप की भक्ति की सलाह दी गयी है वहीं अनासक्तों के लिए निर्गुण-निराकार रूप की उपासना को उचित कहा गया है।

वैसे अपने यहां की परंपरा यह रही कि जहां शक्ति को फ्रधानता मिली वहां शाक्त धर्म फ्रचलन में आया, वहीं शिव और विष्णु की फ्रधानता वाले समाज में ाढमशः शैव और वैष्णव मत फ्रचलित रहा। किन्तु इस विभाजन के बावजूद यह मान्यता भी फ्रभावी रही कि अंततः सभी मतों का केन्द्र बिन्दु एक ही है या अंततः सभी शक्तियां एक ही ईश्वर के भिन्न नाम या रूप हैं। संभवतः इसीलिए हमारे यहां कहा गया है - एकैव शक्ति परमेश्वास्य भिन्ना चतुर्षा व्यवहारकाले। पुरुषंषु विष्णुर्भागे भवानी समरे च दुर्गा फ्रलये च काली।। अर्थात- मातेश्वरी शक्ति परमेश्वर की उन फ्रधान शक्तियों में से एक है, जिसका रूप आवश्यकतानुसार समय-समय पर विभिन्न रूपों में फ्रकट होता रहा है। वही पुरुषें में पुरुषोत्तम विष्णु हैं, भोग में भवानी, युद्ध में दुर्गा और फ्रलय में काली हैं। देवीभागवत पुराण में तो परंब्रह्म परमात्मा का उल्लेख भी देवी नाम से ही किया गया है। यहां मान्यता यह है कि देवी के नाम से परंब्रह्म परमात्मा की उपासना करने से भी परमपद की फ्राप्ति होती है।

यहां इस शक्ति को ही संपूर्ण जगत की आत्मा और चेतन एवं अचेतन का कारण कहा गया है- एवेकत्वं न भेदो।़स्ति सर्वदेवमयस्य च। यो।़सौ सो।़ह यो।़सौ भेदो।़स्ति मतिविभ्रमात्।। अनयोरन्तरं सूक्ष्मं यो वेद मतिमान् हि सः। विमुक्तः स तु संसारान्मुच्यते नात्र संशयः ।। एकमेव द्वितीयं वै ब्रह्म नित्य सनातनम्। अर्थात- ब्रह्म एक ही है। मुझमें और इन ब्रह्म में कभी किंचितमात्र भी भेद नहीं है, जो वे हैं, वही मैं हूं और जो मैं हूं वही वे हैं। बुद्धि के भ्रम से भेद फ्रतीत हो रहा है। हम लोगों के सूक्ष्म भेद को जो जानता है, वही बुद्धिमान पुरुष है। उसके संसार-सागर से मुक्त होने में कुछ भी संदेह नहीं है। ब्रह्म नित्य, सनातन और एक ही है।

देवी के रूपों की बात करें तो दो फ्रकार के रूप हमारे सामने हैं- 1. सौम्य तथा 2. उग्र। शिव के शुक्ल वर्ण के अनुरूप उमा, गौरी, सरस्वती, तथा लक्ष्मी जैसी देवी रूपों को माना गया, वहीं उनके कालरूप के अनुरूप काली, चंडी, दुर्गा तथा चामुंडा या श्यामलाकृति की पूजा फ्रचलित हुई। इस शक्ति उपासना में 1, काली, 2.तारा,3. त्रिपुरा या षोडषी, 4. भुवनेश्वरी, 5. भैरवी, 6. छिन्नमस्तिका, 7. धूमावती, 8. मातंगी, 9. कमला या कमलात्मिका और 10. बगलामुखी- इन दस महाविद्याओं को स्थान दिया जाता है। यूं तो शाक्त संफ्रदाय में आश्विन, चैत्र, पौष और आषाढ मास में नवरात्रों के साथ साथ श्रीकृष्ण- जन्माष्टमी (कालरात्रि), आश्विन-शुक्ल चर्तुदशी (मोहरात्रि) और शिवरात्रि के अवसरों पर देवी पूजन की परंपरा है।

किन्तु आज के संदर्भ में देखा जाए तो आश्विन मास के नवरात्र यानी शारदीय नवरात्र को लगभग पूरे देश में विशेष तौरपर मनाने का फ्रचलन हमारे यहां है। वैसे तो इस अवसर पर देश के कुछ भागों में जहां रामलीलाओं के आयोजन के साथ ही दशहरा यानी भगवान राम के द्वारा रावण बध को मनाने का रिवाज देखने को मिलता है। किन्तु बिहार, बंगाल, ओडिसा व झारखंड समेत देश के विभिन्न हिस्सों से लेकर दुनिया भर में फैले हिन्दू मतावलंबियों में दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। देवी दुर्गा की फ्रतिमाओं की बात करें तो पूर्वी भारत में अधिक संख्या में यह मिलीं हैं। महिषासुर का वध करने के कारण देवी के महिषासुर-मर्दिनी वाले रूप को ज्यादा महत्ता मिली। माना जाता है कि गुप्तकाल में देवी की पाषाण फ्रतिमाओं के निर्माण का फ्रारंभ हुआ। इसके फ्राचीनतम उदाहरणों में विदिशा के समीप की उदयगिरि गुफा की दीवाल पर अष्टभुजी दुर्गा की फ्रतिमा उत्कीर्णित है। फ्रारंभिक फ्रतिमाओं में कुछ फ्रतिमाएं ऐसी भी हैं, जिनमें देवी की दो भुजाएं ही हैं। किन्तु समझा जाता है कि बाद के वर्षों में बहुभुजी फ्रतिमाओं के निर्माण का चलन बढ़ता गया। इनमें भुजाओं की संख्या देवी को फ्रदत्त आयुधों की संख्या पर निर्भर करने लगा। वैसे फ्राचीन आगम ग्रंथों में भुजाओं में पाश, अंकुश, शंख, खड़्ग, भाला, बाण, धनुष आदि आयुधों का वर्णन मिलता है।

कुछ फ्रतिमाओं में हाथ वरद तथा अभय मुद्रा में भी हैं। पुरातात्विक व ऐतिहासिक कतिपय फ्रमाणों से यह फ्रतीत होता है कि चौथी सदी से वर्तमान समय तक महिषासुर मर्दिनी स्वरूप की पूजा फ्रचलित है। समझा जाता है कि मध्ययुग से इसका विशेष फ्रचार- फ्रसार होने लगा था, उत्तर भारत की बात करें तो बंगाल और बिहार में महिषासुर का वध करती हुयी देवी की फ्रतिमाएं उपलब्ध हैं।

दक्षिण भारत की बात करें तो वर्तमान आंध्र, तमिलनाडु और ओडिसा से भी देवी की फ्रतिमाएं फ्राप्त हुईं हैं। इनमें से अधिकांश फ्रतिमाएं बहुभुजी हैं जिसमें तीन नेत्रों वाली देवी, अत्यन्त उग्र रूप में अपने वाहन सिंह पर सवार होकर महिषासुर का नाश करती दिखायी गयी हैं।

बहुभुज फ्रतिमाओं की बात करें तो जहां खजुराहो में चौबीस भुजाओं वाली फ्रतिमा मिली हैं, वहीं बंगाल से एक बत्तीस भुजावाली पाषाण फ्रतिमा फ्राप्त हुयी है। पालयुग की कुछ फ्रतिमाएं ऐसी भी मिली हैं जिनमें चतुर्भुजी दुर्गा सिंह पर विराजमान हैं। इनके तीन हाथों में जहां ढाल, तलवार और त्रिशूल शोभित है, वहीं चौथी भुजा वरद मुद्रा में है। पालयुग की ही एक अन्य पाषाण फ्रतिमा पर नवदुर्गा की आकृतियां खुदी हैं, व इसके मध्य भाग में महिषासुर मर्दिनी की अ"d"ारह भुजाओं वाली फ्रतिमा स्थित है। वैसे विभिन्न लेखों में नवदुर्गा यानी शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कन्दमाता, कात्यायिनी, कालरात्रि, महागौरी व सिद्धिदात्री के मंदिर तथा पूजा के निमित्त दानादि का विवरण मिलता है। किन्तु उस दौर की मूर्तिकला में इसका स्पष्ट उदाहरण फ्राप्त नहीं है।

देवी दुर्गा के द्वारा महिषासुर के वध की कथाएं यूं तो हमारे समाज में फ्रचलित है। किन्तु इसके दार्शनिक अर्थों की बात करें तो यहां महिष यानी काला कलुष विचारों का मूर्तिमान रूप है और देवी दुर्गा उसका नाश करके अपने उपासकों की रक्षा करती है। अतः देखा जाए तो दुर्गापूजा का एक बड़ा संदेश तो यही फ्रतीत होता है कि हम अपने अंदर और आसपास छाए कलुष को दुर करने को स्वयं आगे आएं। अतः उचित तो यही जान पड़ता है कि इस त्योहार के इस मर्म को समझते हुए ही इसे हम मनाएं, जो हमारी समस्त मानवता व जीव-जगत के लिए श्रेयस्कर है।

Share it
Top