Home » रविवारीय » चटपटी चटनियां

चटपटी चटनियां

👤 manish kumar | Updated on:4 Dec 2019 5:51 PM GMT

चटपटी चटनियां

Share Post

सम चाहे सर्दी का हो या गर्मी का, भारतीय रसोई में ऐसी बहुत सारी हर्ब्स हैं जिनका इस्तेमाल चिकित्सा जगत में तो किया ही जाता है, भोजन को स्वादिष्ट बनाने में भी उनका बड़ा हाथ होता है। भारतीय भोजन में चटनियों का खास महत्व है। गर्मी के दिनों में विशेष तौरपर हमारे घरों में बहुत सारी चीजों की चटनियां बनाकर भोजन के स्वाद को कई गुना बढ़ाया जाता है।

परंपरागत रूप से चटनियें को सर्व करने के पीछे कई कारण हैं। भोजन को ज्यादा मसालेदार बनाने के लिए उसमें कई तरह के मसाले डाले जाते हैं। ये मसाले हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होते। भोजन को कम मसालेदार बनाकर उसके साथ चटनी बना दी जाए तो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। इसके अलावा चटनी भूख बढ़ाती है। धनिया, पोदीना की चटनी की महक खाने के स्वाद को तो बढ़ाती ही है, यदि सब्जी खाने का मन न हो तो सिर्फ चटनी से भी खाना खाया जा सकता है।

चटनी का औषधीय महत्व भी कम नहीं है। आमतौर पर चटनी बनाने के लिए कच्ची सामग्री जैसे धनिया, पोदीना, लहसुन, कच्चा आम, आंवला, टमाटर और प्याज इस्तेमाल होता है। इनमें मौजूद एंजाइम्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भोजन को पचाने में भी सहायक होते हैं। चटनी में इस्तेमाल होने वाली इन हर्ब्स के अलावा उसमें मसाले भी डाले जाते हैं। सौंफ, जीरा, काला नमक, यह सभी भोजन पचाने में सहायक होते हैं। हरी मिर्च का चटनी बनाने में इस्तेमाल होता है। आइये जानें कौन कौन सी चटनियां हैं जो भोजन के स्वाद को बढ़ाती हैं-

पोदीना चटनी- पोदीने की ताजी चटनी शरीर में बैक्टीरिया का सफाया करती है। एक पाकृतिक एंटीसेप्टिक पोदीना हमारी भूख बढ़ाकर पाचनशक्ति को तीव्र करता है।

टमाटर, लहसुन चटनी- टमाटर और लहसुन को मिलाकर बनायी गई चटनी घुलनशील फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जिसकी तासीर "ंडी होती है और यह लिपिड डिसऑर्डर को भी सही करती है।

आम की चटनी- कच्चे या पके आम की चटनी में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए और सी होते हैं, जो हमारी भूख को बढ़ाते हैं।

नींबू की चटनी- इससे भूख बढ़ती है और यह पित्त को शांत करती है।

खजूर की चटनी- इसमें मौजूद पाकृतिक चीनी का इस्तेमाल डायबिटीज के रोगी, शुगर के स्थान पर करते हैं। यह एक कृत्रिम, स्वीटनर होने के साथ साथ भूख को भी बढ़ाता है।

सों" की चटनी- इमली और सों" को मिलाकर बनी चटनी भूख बढ़ाती है और अपच की समस्या को दूर करती है।

आंवले की चटनी- विटामिन सी, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर आंवला गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर में कफ बनने से रोकता है।

Share it
Top