Home » रविवारीय » सरकार के सहयोग से सभी समस्याओं का समाधान करेंगे शर्मा जी

सरकार के सहयोग से सभी समस्याओं का समाधान करेंगे शर्मा जी

👤 Admin 1 | Updated on:17 Jun 2017 5:49 PM GMT

सरकार के सहयोग से सभी समस्याओं का समाधान करेंगे शर्मा जी

Share Post

-रमेश राजपूत-

विधायक हो या सांसद को उस समय बहुत खुशी होती है जब देश और प्रदेश में उनके मन-माफिक अर्थात् उनकी पार्टी की सरकार बन जाती है क्योंकि विधायक और सांसद चुने हुए प्रतिनिधि होते हैं और ऐसे चुने हुए प्रतिनिधियों को चुनाव से पहले जनता को यह भरोसा भी दिलाना होता है कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बन जाती है तो वे अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों की कमी नहीं छोड़ेंगे। ज्यादा से ज्यादा विकास के कार्य करवाए जाएंगे। वैसे तो कितने ही विकास के काम क्यों न करवा दिए जाएं फिर भी जनता की अपेक्षाएं बढ़ती चली जाती है। लोगों को घर से बाहर निकलते ही पक्की सड़कें-गलियां चाहिए। सफाई और सीवर की व्यवस्था होनी चाहिए। थोड़ी ही दूरी पर अच्छा अस्पताल चाहिए। एक अच्छा बस स्टॉप होना चाहिए। आजकल तो शहरों की बात छोड़िए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरों की तर्ज पर काम होने लगे हैं जब सांसदों और विधायकों की मन माफिक सरकार नहीं होती है तो उनके क्षेत्रों में काम भी नहीं होते। ऐसे हालात में जनता भी समझती है उनके विधायक या सांसद की नहीं चल रही है। अभी कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश में यह देखने को मिल भी रहा था कि वहां समाजवादी पार्टी की सरकार भी इसलिए भाजपा के सांसदों की भी उपेक्षा की जाती थी। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इस समय उत्तर प्रदेश की जनता को बहुत अपेक्षाएं हैं अपने सांसदों और विधायकों से। हालांकि कुछ सांसद या विधायक ऐसे भी हो जाते हैं कि उनकी पार्टी की सरकार बनने के बाद भी काम नहीं करवा पाते हैं। क्योंकि उनकी दिलचस्पी नहीं होती। बस एक बार विधायक या सांसद बनने की उनकी इच्छा होती है। फिर भी कुछ सािढय नेता अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा काम करवा कर जनता की आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करते हैं भाजपा विधायक सुशील कुमार शर्मा का कहना है कि सरकार के सहयोग से अपने साहिबाबाद क्षेत्र में विकास आदि काम करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

देश की राजधानी दिल्ली के निकटवर्ती उत्तर प्रदेश की साहिबाबाद विधानसभा सीट से भाजपा के एमएलए, हमारे नेताजी सुशील कुमार शर्मा ने वीर अर्जुन से बतियाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद बिजली, पानी, सड़कों, शिक्षा व स्वास्थ्य आदि सेवाओं में सुधार होने लगा है। कई-कई वर्षों से जो काम रूके पड़े थे। वह शुरू हो गए हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिलने लगी है। जो सड़कें कई वर्षों से टूटी पड़ी थी। बड़े-बड़े गड्डे जहां हो गए थे। वह सभी सड़कें गड्डा मुक्त होने लगी हैं। सरकार के आदेशानुसार अगले माह तक सभी सड़कें गड्डा-मुक्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि मोहननगर में पानी की कुछ समस्या है जिसे वे दूर करने के प्रयास में लगे हुए हैं। इसी प्रकार कुछ एरिया में फिलहाल सीवर की भी समस्या है। इस समस्या का समाधान भी शीघ्र होगा। विधायक ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में भी सुधार होने लगा है। क्षेत्र के सरकारी स्कूल लगभग "rक हैं। केन्द्रीय विद्यालय भी है लेकिन सरकारी डिग्री कॉलेज का अभाव है। एक डिग्री कॉलेज खोलने का सरकार से आग्रह किया गया है। उल्लेखनीय है कि साहिबाबाद एक औद्योगिक क्षेत्र भी है। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल तो है लेकिन फिलहाल वहां सुविधाओं का कुछ अभाव है। आबादी के हिसाब से अस्पताल कम है एक और अस्पताल खुलवाने के लिए वे प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के मामले में प्रोत्साहित करने के लिए भाजपा सरकार ने कई कदम उ"ाए हैं। विधायक सुशील कुमार से जब यह पूछा गया कि विधायक निधि मिलने के बाद वह पैसा आप कहां खर्च करेंगे। इस बारे में उन्होंने कहा कि विधायक निधि का पैसा कोई ज्यादा नहीं होता फिर भी यह पैसा लोगों की जरूरत के अनुसार कार्य करवाकर खर्च किया जाएगा। पिछली समाजवादी पार्टी की सरकार के शासन के दौरान कानून व्यवस्था चौपट हो गई थी। योगी जी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद गुंडा तत्वों को चेतावनी भी दी थी कि या तो वे हरकतें छोड़ दें। या फिर उत्तर प्रदेश छोड़ दें। फिर भी अभी अपराधियों के हौसलें बुलन्द हैं। इस बारे में पूछे जाने पर भाजपा विधायक ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई थी लेकिन अब आहिस्ता आहिस्ता कानून व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। थोड़ा समय लगेगा सब "rक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों में जनता को भी सरकार को सहयोग देना चाSिह। विधायक ने कहा कि योगी जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रदेश की जनता पर बहुत उपकार किया है।

विधायक सुशील कुमार शर्मा ने कुछ राज्यों का भ्रमण किया है। जिनमें सिक्किम राज्य इनको अच्छा लगा राजनीति व सामाजिक कार्यों में इनको अपने भाई भतीजों के अलावा पूरे परिवार का पूरा सहयोग मिलता है। सुबह दिनचर्या शुरू करने से पहले पूजा-पा" का भी पूरा ध्यान रखते हैं। विधायक जी के खाने में शुद्ध शाकाहारी भोजन ही चलता है। फलों में इनको सभी सीजनल फल पसन्द हैं तो खेलों में हॉकी और फुटबाल अच्छे लगते हैं। मी"s-मि"ाईयों से आजकल कुछ दूर रहते हैं। जब भी समय मिलता है तो कुछ धार्मिक किताबें पढ़ लेते हैं।

गाजियाबाद से वीर अर्जुन संवाददाता संदीप सिंघल के अनुसार वह क्षेत्र के निवासी राजेंद्र पा"क और आरएस राय के अनुसार साहिबाबाद एक औद्योगिक नगरी होने के कारण यहां मजदूरों की भी समस्याएं होती है। टैफिक जाम की स्थिती बनी रहती है। इन्डस्ट्री एरिया में शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं का भी अभाव है लोगों को उम्मीद है कि उनके विधायक सुशील शर्मा सभी समस्याओं से शीघ्र निजात दिलाएंगे। इंदिरापुरम के लोग लंबे समय से एक सामुदायिक भवन की कमी भी महसूस कर रहे हैं।

Share it
Top