Home » उत्तराखंड » सीएम ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं

सीएम ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं

👤 admin 4 | Updated on:20 Jun 2017 5:08 PM GMT
Share Post

देहरादून, वीर अर्जुन संवाददाता। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर फ्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने फ्रदेशवासियों से अपील की है कि वे 'योग' को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनायें। उन्होंने कहा कि `योग' भारतीय सभ्यता, संस्कृति तथा जीवन शैली का एक अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि फ्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्थक फ्रयासों से योग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना देशवासियों के लिए गर्व की बात है। आज समूचा विश्व योग को अपनाने की दिशा में अग्रसर है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि `योग' शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने के साथ ही लोगों को स्वस्थ जीवन हेतु फ्रेरित करता है। योग हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करके सहज जीवन जीने की शक्ति फ्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें संकल्प लेना होगा कि फ्रत्येक दिन योग के लिए समय अवश्य निकाला जाए। एक बेहतर दुनिया के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि फ्रत्येक व्यक्ति के निरोग होने से ही एक स्वस्थ उत्तराखंड और भारत का निर्माण हो सकता है।

Share it
Top