Home » उत्तराखंड » उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने किया 21 हजार करोड़ की योजना का शिलान्यास

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने किया 21 हजार करोड़ की योजना का शिलान्यास

👤 manish kumar | Updated on:2 Dec 2019 11:57 AM GMT

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने किया 21 हजार करोड़ की योजना का शिलान्यास

Share Post

ऋषिकेश। नगर निगम, ऋषिकेश की पहली वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को संकल्प से लक्ष्य की ओर कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अर्बन डेवलपमेंट बैंक से स्वीकृत 21 हजार करोड़ की योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने नगर निगम को मिले कूड़ा उठाने वाले 10 वाहनों को सौंपने के साथ उन्हें झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद संकल्प से शिखर की ओर पुस्तक का विमोचन भी किया। भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट ने की।

मुख्य वक्ता प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज कहा कि यहां पर जिस प्रकार से पारदर्शिता के साथ कार्य किया जा रहा है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने वाले महाकुंभ के चलते ऋषिकेश का भी काफी महत्वपूर्ण स्थान है। इसके चलते अधिकारियों को भी ध्यान रखना चाहिए कि वह तेजी से कार्य करें। वर्षा से पूर्व इन कार्यों को निपटाया जाना है।

उन्होंने कहा कि चारधाम के नाते ऋषिकेश का भी काफी महत्वपूर्ण स्थान है। विकास की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 34 लाख से अधिक चार धाम यात्रा पर यात्री गए हैं जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। सुरक्षा की दृष्टि से ही चारधाम श्राइन श्राइन बोर्ड का गठन किया जा रहा। लेकिन कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं जिन्हें बाद में इसकी आवश्यकता पता चलेगा। उन्होंने कहा कि इसके लागू होने के बाद चारों धामों की तस्वीर बदलेगी मुख्यमंत्री का कहना था कि पूरे उत्तराखंड में हम पांच सौ स्मार्ट स्कूल दे रहे हैं। बेरोजगारी को समाप्त करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने जगह-जगह कोचिंग सेंटर खोले जाने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश पर्यटन तीर्थाटन के साथ योग नगरी भी है जहां बड़ी संख्या में यात्री आते हैं।

उन्होंने भरत मंदिर इंटर कॉलेज के बच्चों के लिए फर्नीचर के लिए 10लाख रुपए दिए जाने की घोषणा भी की। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खास गांव को सिविल राजस्व ग्राम घोषित किए जाने के अध्यक्ष ट्रांसपोर्ट नगर के साथ पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध कराए जाने का ऐलान भी किया। मुख्यमंत्री रावत ने कहा हमने भ्रष्टाचार पर पूरी तरह अंकुश लगाने का कार्य किया है ।

नगर की महापौर अनीता मंमगाई ने उपस्थित अपने एक वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा देते हुए कहा कि पहली बार नगर निगम का गठन हुआ है। जिसके अंतर्गत 20 और वार्ड मिलाकर कुल 40 वार्ड हो गए हैं। संसाधन बहुत कम है। चार धाम यात्रा के साथ नीलकंठ यात्रा को सकुशल निपटाने के बाद सभी वार्डों में प्रकाश की व्यवस्था किए जाने के साथ सड़कों की मरम्मत का कार्य किया।

इस दौरान अनेकों संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस मौके पर देहरादून जिले के पार्टी के अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, पूर्व सांसद मनोहर कांत ध्यानी ऋषिकेश मंण्डल अध्यक्ष दिनेश सती , श्यामपुर मंडल के गणेश रावत चौहान, आदि मौजूद रहे। हिस

Share it
Top