Home » उत्तराखंड » भाजपा ने उत्तराखंड के लिये दो नामों की तीसरी सूची जारी की

भाजपा ने उत्तराखंड के लिये दो नामों की तीसरी सूची जारी की

👤 Veer Arjun | Updated on:28 Jan 2022 12:06 PM GMT
Share Post

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिये शुक्रवार को दो नामों की तीसरी सूची जारी की।

पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि केन्द्रीय चुनाव समिति ने दो और नामों को मंजूरी प्रदान की है। इसमें टिहरी से किशोर उपाध्याय और डोईवाला से बृजभूषण गैरोला का नाम शामिल है।

इससे पहले भाजपा ने बुधवार को नौ नामों की दूसरी सूची जारी की थी। इसके साथ ही भाजपा ने उत्तराखंड के 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। (हि.स.)


Share it
Top