Home » उत्तर प्रदेश » शहर में ध्वस्त हो चुकी हैं पेयजल आपूर्ति

शहर में ध्वस्त हो चुकी हैं पेयजल आपूर्ति

👤 Veer Arjun Desk 3 | Updated on:12 April 2019 1:58 PM GMT
Share Post


ललितपुर। गरमी का मौसम शुरू होते ही शहर में ध्वस्त हो चुकी पेयजल आपूर्ति को सुचारू तरीके से संचालित किये जाने की मांग को लेकर वार्ड संख्या 26 के पार्षद अनुराग जैन शैलू ने एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी को भेजा है। शिकायती पत्र में पार्षद ने बताया कि वर्तमान समय में नगर की पेयजल आपूर्ति की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है। जबकि बांध में पर्याप्त पानी है और शहर में पाइप लाइनों का जाल बिछा हुआ है। लेकिन रख-रखाव और प्रबंधन के अभाव में नगर में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। बताया कि इस सम्बन्ध में जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार वार्ता की गयी, लेकिन उनकी अपनी समस्यायें हैं। संविदा कर्मचारियों का वेतन नहीं मिल रहा है, तो वहीं रख-रखाव के लिए पैसे नहीं हैं। जबकि वह स्वयं चार महीने पहले से बराबर अवगत करा रहे हैं, कि गरमी में पेयजलापूर्ति सुचारू रहनी चाहिए। कहा कि बहुत दुख का विषय है कि इस सम्बन्ध में बराबर लापरवाही बरती जा रही है। जनपद में सबसे अधिक बांध होने के बावजूद जनता को पीने के पानी नहीं मिल पा रहा है, यह बहुत ही खेदजनक स्थिति है। पार्षद ने जिलाधिकारी से जल्द ही उचित कार्यवाही कर नगरवासियों को पेयजलापूर्ति कराये जाने की मांग उठायी है।

Share it
Top