Home » उत्तर प्रदेश » यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, एक की मौत, दो घायल

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, एक की मौत, दो घायल

👤 admin 4 | Updated on:19 Aug 2017 6:26 PM GMT
Share Post

मधुसूदन शर्मा

मथुरा()। उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना और शिवपाल सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी की स्कार्पियों शनिवार पूर्वान्ह यमुना एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में पीएसओ की मौत हो गयी जबकि अमित जानी व एक अन्य घायल हैं। थाना सुरीर क्षेत्र अंतर्गत शनिवार यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 111 के निकट टायर फटने से गाड़ी असंतुलित होकर टकरा गयी जिससे उसमें सवार सपा नेता अमित जानी, उनके पीएसओ और एक अन्य व्यक्ति गाड़ी से बाहर गिर गये। उनके एक अन्य पीएसओ राजेन्द्र सिंह ने बताया कि वह लखनऊ से दिल्ली के लिये जा रहे थे तभी एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 111 के निकट टायर फटने से यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार हादसे में सपा नेता अमित जानी के एक पीएसओ की मौत हुयी है वहीं अमित जानी सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिन्हें उपचार के लिये मथुरा के नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि टीवी पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस शो का ऑडीशन देने के लिये अमित जानी लखनऊ से नई दिल्ली जा रहे थे।

Share it
Top