Home » उत्तर प्रदेश » तकनीकी खराबी के कारण हिंडन टर्मिनल से पिथौरागढ़ की फ्लाइट रद्द

तकनीकी खराबी के कारण हिंडन टर्मिनल से पिथौरागढ़ की फ्लाइट रद्द

👤 manish kumar | Updated on:15 Oct 2019 5:07 AM GMT

तकनीकी खराबी के कारण हिंडन टर्मिनल से पिथौरागढ़ की फ्लाइट रद्द

Share Post

गाजियाबाद । हिंडन सिविल एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए शुरू हुई फ्लाइट लैंडिंग गियर में आई खराबी के कारण सोमवार को निरस्त करनी पड़ी। हालांकि यह गनीमत रही कि इस दौरान किसी प्रकार की कोई दुर्घटना नहीं हुई। वहीं फ्लाइट रद्द होने से परेशान यात्रियों की विमान कंपनी के अधिकारियों से बहस और नोक-झोंक भी हुई। जिसके बाद सभी यात्रियों को को किराए की राशि वापिस कर टैक्सी से उनके गंतव्य तक भेज दिया गया।

11 अक्टूबर से शुरू हुए नौ सीटर विमान को सोमवार को चौथे दिन पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरनी थी। हिंडन एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए दोपहर एक बजे विमान उड़ना था। जबकि पिथौरागढ़ से यह विमान दोपहर 3.05 मिनट पर हिंडन पहुंचा। विमान की लैंडिंग के समय लैंडिंग गियर में दिक्कत आ गई। यात्रियों को उतारने के बाद दिशा बदलते हुए विमान का बाईं ओर का एक पहिया जाम हो गया। पायलट ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी।

एयरपोर्ट की डायरेक्टर शोभा भारद्वाज ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते उड़ान रद्द की गई है। एयरलाइंस कंपनी सभी यात्रियों की सुविधा का ख्याल रख रही है। उन्हें गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर नगर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को भेजी जाएगी। हिस

Share it
Top